रेत माफिया का ट्रक (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

यवतमाल में रेत माफियाओं का बढ़ा आतंक! 2 पटवारियों को बनाया बंधक, किया जानलेवा हमला, FIR तक दर्ज नहीं

Sand Mafia Yavatmal: यवतमाल में रेत माफियाओं का हमला, दो पटवारी रात में गश्त के दौरान बंधक बनाए गए। जानलेवा प्रयास के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं। जांच जारी।

प्रिया जैस

Maregaon Incident: गत रात नियमित रूप से गश्त कर रहे राजस्व विभाग के दो पटवारियों को रेत माफियाओं ने बंधक बनाकर उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक मारेगांव पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने इस मामले को जांच में रखा है, जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है। गत रात हमेशा की तरह राजस्व विभाग के पटवारी गश्त लगा रहे थे।

इसी बीच कोसारा खैरी मार्ग के बोरी पगडंडी मार्ग पर दोनों पटवारियों ने रेत से भरा हाइवा की रॉयल्टी चेक करने हेतु रोकने पर पीछे से और दो हाइवा ट्रक एवं सामने से महिंद्रा थार से उतरकर 8 से 9 माफियाओं ने दोनों पटवारियों को बंधक बनाकर कट मारकर भाग निकल कर पुन पटवारियों की कार बीच रास्ते में रोककर धमकाया।

ट्रैक्टरधारक रेत माफियाओं ने किया हमला

कुछ ही दिन पूर्व ट्रैक्टरधारक रेत माफियाओं ने पुलिस पटेल एवं कोतवाल की बाइक ट्रैक्टर चढ़ाकर हमला कर कर दिया था। इस घटना की स्याही अब तक सूखी ही नहीं थी कि शुक्रवार की रात सवा 8 बजे तहसीलदार द्वारा तैयार किए गए स्कॉड के दो प्रवीण उपाध्ये एवं सरनाईक यह दो पटवारी खैरी कोसारा मार्ग पर बोरी पगडंडी सड़क के किनारे खड़े होकर नीलाम किए गए वरोरा तहसील के सोईट घाट से रेत की आवाजाही कर रहे हाइवे ट्रकों की रॉयल्टी चेक कर रहे थे। इसी बीच एक हाइवा ट्रक को रोके जाने के बाद उस हाइवा के पीछे से आ रहे अन्य दो हाइवा ट्रक भी रुक गए। उनकी रॉयल्टी चेकिंग का काम दोनों पटवारियों ने शुरू ही किया था कि सामने से कथिया रंग की थार वाहन से कुछ रेत माफिया उतरे और उन्होंने दोनों पटवारियों का घेराव कर बंधक बना लिया और रॉयल्टी चेक करने से मना कर दिया। इसके बाद रेत माफिया हाइवा ट्रक पुन वापस वरोरा शहर की और मोड़ कर भाग निकलने लगे।

6 किमी पहले ही भाग गया माफिया

पटवारियों ने भी साहस दिखाते हुए अपने निजी वाहन से ट्रकों का पीछा करना शुरू किया, परंतु एक हाइवा चालक ने फिल्मी स्टाइल में उनकी कार को तेज कट मारकर सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए। माफियाओं में से एक व्यक्ति अंधेरे में छुपा खड़ा दिखाई दिया। दोनों पटवारियों ने उसे अपनी कार में बैठाकर पुलिस के हवाले करने के उद्देश्य से मारेगांव थाने की दिशा में लाया। लेकिन मारेगांव शहर आने से 6 किलोमीटर की दूरी पर कार में बैठा व्यक्ति गेट खोलकर भाग गया।

विलेन की तरह हममें अड़ाया, कठोर एक्शन लें

जान हथेली पर रखकर हम राजस्व विभाग के पटवारी, पुलिस पटेल गश्त कर रहे हैं। रेत माफिया हम पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। कट मार कर वाहनों को गड्ढे में उतारने एवं फिल्म विलेन की तरह वाहन आड़ा लगा कर हमारी जान लेने की पूरी कोशिशें की जा रही है। सरकारी काम में बाधा निर्माण करने वाले रेत माफियाओं पर कठोर कारवाई की जानी चाहिए।

  • प्रवीण उपाध्ये, पटवारी कोसारा मारेगांव

जानकारी मिलते ही जब्ती देने खुद पहुंचे ट्रक मालिक

वाहनों के साथ मौजूद ट्रांसपोर्ट पास के अनुसार ही रेत भरी हुई हो, इसके बावजूद यदि वाहन सड़क से वापस मोड़कर सोईटघाट क्षेत्र में ले जाकर रेत कम की जाती है और इस दौरान राजस्व या पुलिस विभाग का कोई अधिकारी/कर्मचारी मौजूद नहीं होता, तो वाहन चालक/मालिक के विरुद्ध पुलिस मामला दर्ज किया जा रहा है। यह जानकारी मिलते ही डर के कारण वाहन चालक/मालिकों ने 3 में से 2 वाहन तहसील कार्यालय मारेगांव में लाकर खड़े कर दिए हैं। तहसीलदार उत्तम नीलावाड़ ने कहा है कि मामले की पूरी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • नवभारत लाइव के लिए यवतमाल से उमर शरीफ की रिपोर्ट

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र