हर घर जल योजना (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

केंद्र सरकार की सौगात: यवतमाल के 999 गांव बने 'हर घर जल', 82% परिवारों की प्यास बुझी

Jal Jeevan Mission Yavatmal: यवतमाल जिले में जल जीवन मिशन की बड़ी सफलता। 4,28,004 घरों में नल कनेक्शन का काम पूरा। पुसद और उमरखेड में सर्वाधिक काम।

प्रिया जैस

 Har Ghar Jal Scheme: यवतमाल ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की पानी के लिए होने वाली कठिनाइयों को समाप्त करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘जल जीवन मिशन’ के तहत यवतमाल जिले में बड़ी सफलता मिली है। जिले के 4 लाख 28 हजार 004 परिवारों के घरों तक नल के माध्यम से पानी पहुंच चुका है। इसके साथ ही जिले के 999 गांव ‘हर घर जल’ घोषित हो चुके हैं और कुल 81.85 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया है।

पहले ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता था। इसका नकारात्मक असर उनके स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा पर पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में ‘जल जीवन मिशन’ की शुरुआत की। आज यह योजना ग्रामीण विकास की मजबूत नींव साबित हो रही है। यवतमाल जिले में वाड़ी-बस्तियों सहित कुल 1,789 गांव हैं।

82 प्रतिशत घरों तक पहुंचा पानी

प्रशासन ने जिले में 5 लाख 22 हजार 844 घरों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था। अब तक 4 लाख 28 हजार 004 घरों में नल कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 999 गांवों में कार्य पूर्ण, 775 गांवों में कार्य प्रगति पर है, जबकि 15 गांवों में कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। कुल मिलाकर जिले के लगभग 82 प्रतिशत घरों तक पानी पहुंच चुका है। - 81.85 प्रश का लक्ष्य हुआ पूरा - 4.28 लाख परिवारों को मिले कनेक्शन

ग्रामसभाओं की मंजूरी का इंतजार

जिला परिषद और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के माध्यम से ये कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। हालांकि, योजना पूर्ण होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामसभा में औपचारिक मंजूरी देना आवश्यक होता है। जिले की कई ग्राम पंचायतों में अभी तक यह मंजूरी नहीं मिलने के कारण कुछ तकनीकी अड़चनें आ रही हैं, जिससे कुछ क्षेत्रों में पूर्ण क्षमता से जलापूर्ति शुरू करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

तहसील-वार नल कनेक्शन की स्थिति

तहसील कुल घर नल कनेक्शन
यवतमाल 35,637 31,363
कलंब 23,380 19,891
रालेगांव 24,244 19,465
बाबुलगांव 20,574 19,076
मारेगांव 18,217 14,844
वणी 33,874 28,712
झरी 20,190 14,455
केलापुर 32,047 24,628
घाटंजी 30,943 25,569
आर्णी 35,550 30,276
महागांव 43,324 33,838
उमरखेड 45,525 37,455
पुसद 61,547 48,894
दारव्हा 41,370 32,352
दिग्रस 32,626 27,665
नेर 24,836 19,521

‘जल जीवन मिशन’ के माध्यम से यवतमाल जिले का जल संकट काफी हद तक हल होने की दिशा में है। शेष गांवों में चल रहे कार्य पूरे होते ही जिले को ‘हर घर जल’ के लक्ष्य के और भी करीब पहुंचने की उम्मीद है।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा