Yavatmal IPL Betting Case (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

Yavatmal Crime: IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे तीन युवक गिरफ्तार, 5.48 लाख का माल जब्त

Yavatmal IPL Betting Case: यवतमाल में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छापेमारी में मोबाइल फोन, नकदी और कार सहित करीब 5.48 लाख रुपये का सामान जब्त किया।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Police Raid: यवतमाल जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वालों के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये का सामान और नकदी भी जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तुलजापुर-नागपुर हाइवे पर नरसापुर यात्री निवास के पास एक कार में बैठकर कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक हुंडई एक्सटर कार (MH 29 CJ 0266) में बैठे तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। ये सभी आरोपी लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चल रहे मैच पर मोबाइल के माध्यम से पैसे की बाजी लगा रहे थे।

यवतमाल पुलिस ने 3 सटोरियों को दबोचा

पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवेंद्र दिलीप कुमार कटियार (28), निवासी पटवर्धन कैंप, आशुतोष लक्ष्मीकांत गुप्ता (21), निवासी मारवाड़ी चौक, दिनेश संतोष कुकडवार (28), निवासी चापनवाड़ी के रूप में हुई है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, एलसीबी पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे के मार्गदर्शन में एपीआई मनीष गावंडे, पीएसआई गजानन राजमलू, पुलिस कर्मचारी सैयद साजीद, योगेश गटलेवार, अजय डोले, प्रशांत हेडावू, रूपेश पाली, योगेश डगवार, सुनील पैठने, देवेंद्र होले, आकाश सूर्यवंशी ने की।

4 मोबाइल फोन व 45,000 रु. नगद राशि बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 45,670 रुपये नकद और सट्टा खेलने में इस्तेमाल की जा रही कार सहित कुल 5,48,670 रुपये का माल जब्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए कलंब पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला