गुड़ की गुणवत्ता  (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

यवतमाल में FDA की बड़ी कार्रवाई, 17.33 लाख का संदिग्ध खाद्य पदार्थों का स्टॉक जब्त

Food Safety Inspection: त्योहारी सीजन में मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए यवतमाल में FDA ने विशेष अभियान चलाया। तेल, गुड़ और मसालों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • यवतमाल में FDA ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर चार स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया।

  • कार्रवाई के दौरान कुल 17 लाख 33 हजार रुपए का संदिग्ध खाद्य पदार्थों का स्टॉक जब्त किया गया।

  • शारदा ऑइल एंड फूड से फूड ग्रेड गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले भंडारण डिब्बों और टंकियों के बीच रखा 6.50 लाख रुपए का सोयाबीन तेल जब्त किया गया।

Yavatmal FDA Raid: त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों को मिलावटी अथवा घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बेचे जाने की आशंका को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने यवतमाल शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। शहर के टांगा चौक, मारवाड़ी चौक, धामणगांव मार्ग और लोहारा एमआईडीसी परिसर स्थित खाद्य पदार्थों की बिक्री एवं उत्पादन केंद्रों पर अचानक छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई में कुल 17 लाख 33 हजार रुपए का संदिग्ध खाद्य पदार्थों का स्टॉक जब्त किया गया। सोयाबीन तेल से लेकर गुड़, मिर्च पाउडर, हल्दी और विभिन्न मसालों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। यह कार्रवाई सोमवार को की गई।

नोटिस जारी

लोहारा एमआईडीसी परिसर स्थित शारदा ऑइल एंड फूड में एफडीए की टीम ने जांच की। इस दौरान सोयाबीन तेल भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिब्बे और तेल के भंडारण के लिए रखी गई टंकियां खाद्य पदार्थों के भंडारण हेतु आवश्यक फूड ग्रेड गुणवत्ता की नहीं पाई गईं। इस पर कार्रवाई करते हुए 6 लाख 50 हजार रुपए का सोयाबीन तेल का स्टॉक जब्त किया गया। इस मामले में प्रतिष्ठान के संचालक भारत लालवाणी को नोटिस जारी किया गया है।

5 लाख 39 हजार रुपए का स्टॉक जब्त

साथ ही तेल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टांगा चौक स्थित किशोर नरसीदास शाह के सुरेश ट्रेडिंग से गुड़ के नमूने लिए गए, गुड़ की गुणवत्ता को लेकर संदेह व्यक्त किए जाने के बाद करीब 5 लाख 39 हजार रुपए का स्टॉक जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल वाघ ने नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

मारवाड़ी चौक स्थित गोपाल मिर्ची भंडार पर छापेमारी कर मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर के नमूने लिए गाए। यहां से 4 लाख 74 हजार रुपए का संदिग्ध माल जब्त किया गया। इसके अलावा धामणगांव मार्ग स्थित श्रीजी एंड से हल्दी और मिर्च पाउडर का करीब 70 हजार रुपए का स्टॉक जब्त कर नमूने जांच के लिए भेजे गए।

प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर टिकी नजरें

खाद्य सुरक्षा विभाग की गोपनीय जांच से मिली जानकारी के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित उपलप ने कार्रवाई की जानकारी दी। जब्त किया गया माल अगले आदेश तक विभाग के कब्जे में रहेगा।

अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट से संबंधित खाद्य पदार्थों की वास्तविक गुणवत्ता स्पष्ट होगी। रिपोर्ट में मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी