आनंद का राशन (सौ. सोशल मीडिया ) 
यवतमाल

Yavatmal: दिवाली करीब, लेकिन ‘आनंद का राशन’ दूर! गरीबों के घर नहीं पहुंचा खुशियों का पैकेट

दिवाली आने को है, लेकिन‘आनंद का राशन’ योजना के तहत मिलने वाला 100 रुपये का शिधा पैकेट अब तक नहीं पहुंचा है। Yavatmal के 6 लाख से ज्यादा कार्डधारक लाभार्थी इंतजार में हैं।

अपूर्वा नायक

Yavatmal News In Hindi: दीवाली का त्योहार अब कुछ ही दिनों दूर है। हर घर में फराल और मिठाइयों की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन गरीब परिवारों के घर अब तक ‘आनंद का राशन’ नहीं पहुंचा है। ऐसे में स्थिति यह हो गई है कि “दिवाली का त्योहार बड़ा, पर आनंद में कमी आ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में महायुति सरकार ने गरीबों के लिए ‘आनंद का शिधा’ (राशन योजना) शुरू की थी। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को सिर्फ 100 रुपये में एक किलो शक्कर, एक किलो चने की दाल, एक लीटर खाद्य तेल और एक किलो सूजी दी जाती थी। यह योजना 2022 से लगातार दो वर्षों तक त्योहारों के मौके पर लागू रही।

मगर इस वर्ष दशहरे पर भी आनंद का राशन नहीं मिला। अब लोगों को उम्मीद थी कि दिवाली तक यह राशन जरूर मिलेगा, लेकिन अभी तक इसकी कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। जिले में 6 लाख 44 हजार से अधिक राशन कार्डधारी हैं, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत लाभार्थी अब भी प्रतीक्षा में हैं। प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्टता नहीं दी गई है। राज्य सरकार की तरफ से भी अब तक ‘आनंद का राशन’ देने या न देने पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे प्रशासन, राशन दुकानदार और लाभार्थी तीनों ही असमंजस में हैं। दुकानदारों का कहना है कि अगर सरकार ने ऐन वक्त पर आदेश जारी किए, तो वितरण की भारी अफरातफरी मच सकती है।

शासन से अब तक कोई निर्देश नहीं मिले

यवतमाल के सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी संघपाल मेश्राम ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से अब तक आनंद का राशन देने को लेकर कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में दिवाली तक वितरण होने की संभावना कम लग रही है, क्योंकि आदेश जारी होने के बाद राशन पहुंचने और वितरण शुरू होने में समय लगता है।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज