यवतमाल कांग्रेस प्रदर्शन (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

गोकुल दूध संघ के अध्यादेश के खिलाफ यवतमाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Gokul Milk Union Ordinance: कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ की चुनाव प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार के अध्यादेश के विरोध में यवतमाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गोकुल दूध संघ की चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सरकारी अध्यादेश के विरोध में यवतमाल के दत्त चौक पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

  • जिला, तहसील और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. सचिन नाईक ने अध्यादेश को सहकारी संस्थाओं की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया।

Yavatmal Congress Protest: कोल्हापुर स्थित गोकुल दूध संघ की चुनाव प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी अध्यादेश के विरोध में शुक्रवार को यवतमाल जिला, तहसील एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से दत्त चौक में तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। सहकारी क्षेत्र की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कथित रूप से प्रहार करने वाली सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड. सचिन नाईक ने कहा कि गोकुल दूध संघ के संबंध में सरकार द्वारा जारी किया गया काला अध्यादेश सहकारी क्षेत्र की लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करने का प्रयास है। सहकारी संस्थाओं का संचालन सदस्यों के अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार होना चाहिए। लेकिन सत्ता का दुरुपयोग कर सहकारी संस्थाओं की स्वायत्तता को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है।

निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और अध्यादेश के माध्यम से सहकार क्षेत्र में लोकतंत्र की हत्या की गई है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी। विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने कहा कि गोकुल दूध संघ की चुनाव प्रक्रिया में 25 मतदाता होने के बावजूद 29 लोगों द्वारा मतदान किए जाने का मामला सामने आया है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजाक उड़ाने जैसा है।

सहकारी संस्थाओं की स्वायत्ता बरकरार रखें

कांग्रेस की ओर से मांग की गई कि सहकारी संस्थाओं की स्वायत्तता बरकरार रखी जाए, सदस्यों के अधिकारों की रक्षा की जाए तथा दूध उत्पादक किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए। इस आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जावेद अंसारी, संजय वानखेडे, राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय ठाकरे, ओबीसी नेता पी.बी. आडे, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जफर खान, जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र मोघे, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रेहान वाड्रा से है खास रिश्ता

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस