शिरपुर पुलिस की कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

वणी में ड्रग्स का सौदा नाकाम: नागपुर से वणी पहुंचे तस्कर गुड्डू पाटिल को पुलिस ने दबोचा, 9.82 लाख का MD जब्त!

Wani Drug Bust News: वणी-शिरपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। नागपुर के तस्कर 'गुड्डू पाटिल' से 9.82 लाख का एमडी (MD) जब्त। नशे के सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा।

प्रिया जैस

Shirpur Police MD Seizure: वणी तहसील क्षेत्र में ड्रग्ज का इस्तेमाल करने वालों और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के जिला पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने दिए है। इसी कड़ी में शिरपुर पुलिस ने 11 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर अंतरजिला ड्रग्ज तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 9.82 लाख रुपयों का माल जब्त किया।

वणी में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में एमडी पकड़े जाने से यह साफ हो गया है कि नशे का जाल अब छोटे शहरों तक फैल चुका है, हालांकि इस बार पुलिस का शिकंजा भी उतना ही सख्त नजर आया है। अब देखना यह है कि जांच की आंच नागपुर-वणी ड्रग्स सिंडिकेट की कितनी गहराई तक पहुंचती है, और क्या इस जहर के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लग पाएगा।

नाकाबंदी कर जाल बचाया

मिली जानकारी के अनुसार शिरपुर पुलिस को खबर मिली थी कि पुनवट में रहने वाला और बीते पांच सालों से नागपुर में रहने वाला श्रेयश उर्फ गुड्डू पाटील नामक युवक वणी, शिरपुर परिसर में ड्रग्ज की बिक्री कर रहा है। वह 11 फरवरी को ड्रग्स बिक्री के लिए आने वाला है। यह पक्की खबर मिलते ही शिरपुर पुलिस ने अपनी दो टीमें तैयार की। इसके बाद चारगांव से वणी रोड पर नाकाबंदी कर जाल बिछाया। इस दौरान शाम पांच बजे के करीब चारगांव से वणी की दिशा में आ रहे सिल्वर रंग के वाहन नंबर एमएच-32 एएच-4126 आते हुए दिखाई दिया। वाहन को बड़ी चालाकी से रोककर आरोपी को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई।

तलाशी में मिली 57.1 ग्राम एमडी

श्रेयश उर्फ गुड्डू पाटील के वाहन की तलाशी लेने पर 57.1 ग्राम एमडी मूल्य 5 लाख 60 हजार रुपए, ड्रग्ज मापने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले तीन डिजिटल वजन मशीन, एक मोबाइल व ड्रग्ज तस्करी के लिए उपयोग में लाया गया वाहन मूल्य चार लाख रुपए कुल 9 लाख 82 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया। जिले में पुलिस थाना स्तर पर की गई यह कार्रवाई सबसे बडी है।

आरोपी श्रेयश उर्फ गुड्डू पाटील को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर न्यायालय ने आरोपी को चार दिन की रिमांड में भेज दिया है। आरोपी समेत नागपुर और वणी के दो अन्य संदिग्धों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, वणी एसडीपीओ सुरेश दलवे के मार्गदर्शन में शिरपुर थाने के थानेदार संतोष मनवर, पीएसआई धीरज गुल्हाणे, सूरज साबले, इकबाल शेख, प्रशांत झोड, पंकज कुडमेथे, परमेश्वर दराडे, किरण दासरवार, सुनील दुबे ने की।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां