यवतमाल रेत घाट मामला (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

हमने नहीं भेजी टीम! LCB के बयान से रेती घाट केस में आया नया मोड़, आधे घंटे तक मजदूरों पर तानी रखी थी बंदूक

Painganga River Sand Mining: उमरखेड़ के दिघी रेती घाट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! सांसद पुत्र कृष्णा पाटिल का आरोप- 'अधिकारी ने कार्यकर्ताओं पर तानी बंदूक'। जानें क्या है पूरा मामला।

प्रिया जैस

Yavatmal Sand Mining: उमरखेड़ में पैनगंगा नदी किनारे स्थित दिघी रेती घाट पर 30 मार्च को हुई घटना को लेकर नया विवाद सामने आया है। इस मामले में सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर के पुत्र कृष्णा पाटिल आष्टीकर ने 2 अप्रैल को स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर आरोप लगाए। कृष्णा पाटिल ने कहा कि घटना के बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

उनके अनुसार, नांदेड़ जिले की सीमा में आने वाले दिघी रेती घाट पर कुछ मजदूर नियमों के अनुसार रेत उत्खनन कर रहे थे। इसी दौरान 'लोहकरे' नामक व्यक्ति, जो खुद को एलसीबी का पुलिस अधिकारी बता रहा था, मौके पर पहुंचा और बिना अधिकार के मजदूरों पर करीब आधे घंटे तक बंदूक तानकर खड़ा रहा।

गोली मारने की दी धमकी

उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा। इस पर अधिकारी ने कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गोली मारने की धमकी दी। कृष्णा पाटिल ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी ने अपनी पत्नी के जज होने का हवाला देकर दबाव बनाने की कोशिश की।

कृष्णा पाटिल आष्टीकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं पर हो रहे अन्याय को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरे मामले में कानूनी सलाह लेकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एड. बलिराम मुटकुले, डॉ. अजय नरवाडे और नितीन शिंदे सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

पुलिस थाने में की गई शिकायत

कृष्णा पाटिल के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले की जानकारी उमरखेड़ के उपविभागीय अधिकारी सखाराम मुले, उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंतराव गायकवाड़ और यवतमाल एलसीबी के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे से ली तो सभी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई भी पुलिस दल वहां नहीं भेजा था।

पत्रकार परिषद में उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर किसी व्यक्ति द्वारा दूर से वीडियो बनाया जा रहा था, जिसने बाद में खुद ही अपना मोबाइल तोड़ लिया और उनकी गाड़ी के कांच भी फोड़ दिए। इस संबंध में हिमायतनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय