उमरखेड़ हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

Yavatmal Accident: ब्लास्टिंग ट्रैक्टर में वेल्डिंग के दौरान भीषण धमाका, 2 की मौके पर मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Yavatmal Umarkhed Cylinder Explosion: यवतमाल के उमरखेड़-ढाणकी रोड पर वेल्डिंग के दौरान ब्लास्टिंग ट्रैक्टर के एयर सिलेंडर में भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में 2 लोगों की मौत और 7 गंभीर घायल हुए।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Umarkhed Welding Cylinder Blast: यवतमाल जिले के उमरखेड-ढाणकी रोड पर स्थित 'किसान वेल्डिंग वर्कशॉप' के पास सुबह करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ब्लास्टिंग के काम में इस्तेमाल होने वाले एक ट्रैक्टर में वेल्डिंग करते समय उसके टायर के पास मौजूद एयर सिलेंडर में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तीव्र था कि ट्रैक्टर के पास खड़े लोग हवा में करीब 20 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरे।

वहीं सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों को भी मामूली चोटें आई हैं। इस हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर और ट्रैक्टर पर काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई, जिससे उमरखेड और बालदी क्षेत्र में मातम छा गया है। मृतक में अविनाश केशव बेले (32 )निवासी बालदी (ट्रैक्टर मजदूर) और साजेब खान अनीस खान (15) निवासी उमरखेड शामिल है। मृतक साजेब (अपने मामा की दुकान पर आया हुआ था।

मृतकों की संख्या बढने की संभावना

इस दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें सैयद उमेर सैयद अनीस (17), वासीद खान रशीद खान (32), शेख जावेद शेख बाबू (19), सैयद जोहान सैयद मोबीन (14), सलमान खान शेरू खान (34) सभी निवासी उमरखेड और ग्राम बालदी निवासी ट्रैक्टर मालिक अप्पाराव बोक्से (54) और उनका बेटा वैभव बोक्से का समावेश है। सभी 7 लोग गंभीर रूप से घायल होने के चलते हादसे में मृतकों की संख्या बढने की संभावना जताई जा रही है।

धमाका इतना तेज कि गाड़ियों के कांच टूटे

जानकारी के अनुसार, बालदी निवासी अप्पाराव बोक्से का ब्लास्टिंग ट्रैक्टर (क्रमांक MH 29 V 2528) वेल्डिंग के काम के लिए किसान वेल्डिंग वर्कशॉप पर लाया गया था। वेल्डिंग का काम शुरू ही हुआ था कि अचानक टायर के पास रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके का प्रभाव इतना ज्यादा था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे फूट गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद साजिद जहागीरदार और कांग्रेस नेता सोनू खतीब ने घायलों को मालवाहक गाड़ी से तुरंत उप-जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। 5 गंभीर रूप से घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए नांदेड रेफर कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद

उमरखेड के ग्रामीण इलाकों में गणपति विसर्जन के कारण पुलिस बल वहां तैनात था। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक गौरव कायंदे, थानेदार शंकर पांचाल, एपीआई व्यंकट गंगलवाड और एपीआई लक्ष्मी मलकुवार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर में डिटोनेटर (विस्फोटक सामग्री) होने की आशंका के चलते पुलिस ने तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए मौके पर जुटी भारी भीड़ को घटनास्थल से दूर हटाया। हादसे में दो लोगों की मौत होने से तालुका में शोक व्याप्त है।

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात