किसान आत्महत्या (डिजाइन फोटो) 
यवतमाल

यवतमाल में हाहाकार: एक ही दिन में 2 किसानों ने की आत्महत्या, गांवों में पसरा मातम

Yavatmal Farmer Suicide: यवतमाल में एक ही दिन दो किसानों ने आत्महत्या की। डोंगरखर्डा में फांसी, भालर में जहर खाया। फसल बर्बादी और कर्ज से बढ़ा किसान संकट।

प्रिया जैस

Farmer Distress India: यवतमाल में इस साल हुई भारी बारिश ने फसल बर्बादी से जूझ रहे किसानों की हालत और भी खराब कर दी है। इसके चलते आत्महत्याओं की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को इसी हताशा में एक ही दिन में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। ये घटनाएं कलंब तालुका के डोंगरखर्डा और वणी तालुका के भालर में उजागर हुईं।

लगातार फसल बर्बादी और बढ़ते कर्ज के बीच एक किसान द्वारा आत्महत्या करने की घटना शुक्रवार शाम 7 बजे डोंगरखर्डा में सामने आई। मृतक का नाम दिलीप रमेश कोहले (32) है। उसने अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चूँकि इस साल भी उसकी आमदनी संतोषजनक नहीं थी, इसलिए वह बैंक का कर्ज कैसे चुकाएगा, इस चिंता में था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की। उसके परिवार में उसकी माँ, भाई और बहन हैं।

खेत जाने से पहले खा लिया जहर

अन्य घटना वणी तालुका के भालर की है। 49 वर्षीय किसान ने भी शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात के समय सामने आई। जहर खाने वाले किसान का नाम संजय भावराव लाडे है। संजय लाडे शुक्रवार सुबह खेत जाने के लिए अपने घर से निकले थे। खेत में जाने के बाद उन्होंने जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जब उनका बेटा खेत में गया और अपने पिता को मृत पाया। बेटे ने तुरंत परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार और ग्रामीण खेत की ओर दौड़े और रात में ही वणी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा किया और शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल ले गई।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप