Financial Scam:यवतमाल में TWJ कंपनी (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

अब TWJ कंपनी घोटाला रडार पर, आलीशान वाहनों सहित करोड़ों की चल संपत्ति जब्त

Financial Scam: यवतमाल में TWJ कंपनी घोटाले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BMW और Jaguar जैसी लग्ज़री कारों सहित करोड़ों रुपये की चल संपत्ति जब्त की है, जिससे सैकड़ों निवेशकों को न्याय क

आंचल लोखंडे

TWJ Scam Yavatmal: ‘टीडब्ल्यूजे’ कंपनी के खिलाफ अवधूतवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी के विभागीय प्रबंधक और शाखा प्रबंधक के पास से बीएमडब्ल्यू, जगुआर जैसी आलीशान कारों सहित लाखों रुपये की चल संपत्ति जब्त की है। इस कार्रवाई से ठगी के शिकार सैकड़ों निवेशकों में न्याय की उम्मीद जगी है।

इस प्रकरण में कंपनी के संचालक समीर नार्वेकर (40), संचालिका नेहा समीर नार्वेकर (38), विभागीय प्रबंधक सागर मंचलवार (38), शाखा प्रबंधक सूरज मडगुलवार (37) और लेखापाल नम्रता सूरज मडगुलवार (35) के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

शेयर बाजार में निवेश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर के अंबिका नगर निवासी गजेंद्र गणवीर (55) ने अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, टीडब्ल्यूजे एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने निवेश पर अधिक रिटर्न का लालच दिया। साथ ही शेयर बाजार में निवेश प्रशिक्षण देने, पूरे महाराष्ट्र में 16 शाखाएं होने और सरकारी परियोजनाओं में बड़े ठेके होने का दावा कर लोगों का विश्वास जीता।

करीब 3 करोड़ 31 लाख रुपये की ठगी

इसके बाद शेयर बाजार निवेश के नाम पर नागरिकों से करीब 3 करोड़ 31 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने लेखापाल नम्रता मडगुलवार से 36 हजार रुपये नकद, 50 हजार रुपये का लैपटॉप, 50 हजार रुपये का आईपैड और 30 हजार रुपये का मोबाइल जब्त किया। वहीं उज्ज्वला मंचलवार से 28 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए।

प्रकरण की जांच अवधूतवाड़ी पुलिस कर रही

विभागीय प्रबंधक सागर मंचलवार से 12 लाख 50 हजार रुपये की जगुआर कार, बीएमडब्ल्यू कार, 70 हजार रुपये का जुपिटर वाहन, 15 लाख रुपये की हैरियर कार, 50 हजार रुपये का लैपटॉप और 50 हजार रुपये का मोबाइल जब्त किया गया। शाखा प्रबंधक सूरज मडगुलवार से 9 लाख रुपये की कार, 80 हजार रुपये की एक्सेस मोपेड, 30 हजार रुपये का लैपटॉप और 15 हजार रुपये का मोबाइल जब्त किया गया है। इस प्रकरण की जांच अवधूतवाड़ी थाना प्रभारी नंदकिशोर काले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सदानंद सोनकांबले कर रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी