File Photo 
यवतमाल

सड़क निर्माण: धृतराष्ट्र बना PWD, ठेकेदार की ओर से उड़ाई गई नियमों की धज्जियां

नवभारत डेस्क

उमरखेड. उमरखेड़ शहर में सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग पुसद व सार्वजनिक निर्माणकार्य उपविभाग उमरखेड़ के माध्यम से विशिष्ट नागरिक सेवा व सुविधा देने अनुदान योजना अंतर्गत काम किए जा रहे हैं, किंतु जिस ठेकेदार को काम सौंपा गया हैं, उसने मनमाने ढंग से काम करना शुरू कर दिया है. काम पर सार्वजनिक निर्माणकार्य उपविभाग का जरा भी ध्यान नहीं है. निर्माणकार्य विभाग कुंभकर्णी नींद में नजर आ रहा है. शहर में हो रहे घटिया काम की जांच करने की मांग मोहितवार ने उठाई है. 

उमरखेड नगर परिषद क्षेत्र में संत चोखामेला वार्ड  के विनोद पराते से संजय इंगोले के घर तक  सीसी रोड तैयार करना व पुरुषोत्तम काले के घर से उकंडा लांबटीले के घर तक सीसी रास्ते का काम कार्यकारी अभियंता सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग पुसद ने 11 नंवबर 2022-23 से सहायक संचालन सूचना व जनसंपर्क संचालनालय महाराष्ट्र सरकार को ई- निविदा सूचना प्रकाशित करने आवेदन दिया था.

आवेदन के तहत निविदा काम में विनोद पराते से संजय इंगोले के घर तक सीसी रोड तैयार करना व पुरुषोत्तम काले के आवास से उकंडा लांबटीले के आवास तक सीसी रास्ता की बात का उल्लेख है. उक्त जगह पर हुए काम के बाद लगे लोकार्पण फलक पर भी काम का नाम भी उल्लेख किया गया. बावजूद इसके इस जगह पर संबंधित ठेकेदार ने उचित ढंग से काम नहीं करते हुए  

जिलाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग

केवल दोनों रास्ते पर मिट्टी डालकर काम में भष्ट्राचार कर सरकार के नियमों की धज्जियां उडाने के साथ ही मनमानी ढंग से काम किया है. तत्काल संबंधित काम की गुण नियंत्रण विभाग मार्फत जांच कर संबंधित दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई कर दोनों को ब्लैक लिस्टेड किया जाए, इस आशय की मांग प्रहार जनशक्ति दल के  शहर प्रमुख राहुल मोहितवार ने जिलाधिकारी से की है.

कोई अनियमितता नहीं

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां