विदर्भ-मराठवाड़ा का टूटा संपर्क (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

विदर्भ-मराठवाड़ा के बीच इकलौता सड़क संपर्क टूटा, यवतमाल में भारी बारिश का कहर, अरुणावती में बाढ़

Road Between Vidarbha and Marathwada Cut Off: यवतमाल शहर सहित पूरे जिलेभर में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। नदी नाले फिर से उफान पर बह रहे है।

प्रिया जैस

Yavatmal Heavy Rainfall: यवतमाल जिले में भारी बारिश के कारण नदियां उफान है। जिले में कई मार्गों की आवाजाही भी बंद हो गई है। जिससे परिवहन सेवा पर असर हुआ है। शुक्रवार को जहां पूरे जिले के 100 से अधिक राजस्व सर्कलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई। वहीं शनिवार 27 सितंबर को जिले के 11 सर्कलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई है।

इनमें यवतमाल के कापरा, बाभुलगांव के बाभुलगांव, सावर, कलंब तहसील के मेटीखेडा, दारव्हा तहसील के बोरी, नेर तहसील के माणिकवाडा, शिरजगांव, मोझर, पुसद तहसील के शेंबालपिंपरी, रालेगांव तहसील के झाडगांव, धानोरा गांव में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में अब तक 1030 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

अरुणावती बांध के गेट खोले

वहीं लगातार बारिश से अरुणावती बांध के 11 गेट 75 सेमी से खोल दिए गए है। इसके अलावा अधरपुस बांध के 8 गेट से 1 मीटर 872 क्यूमेक्स, ईसापुर परियोजना के 13 गेट 0.50 सेमी, 624.70 क्यूमेक्स, अडान परियोजना के 5 गेट 0.80 मीटर और बेंबला बांध के 18 गेट 25 सेमी से खोल दिए गए है।

आर्णी तहसील में लगातार बारिश से अरुणावती में बाढ़

आर्णी में मौसम विभाग द्वारा यवतमाल जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद कल शाम से ही बारिश लगातार जारी रही।

अरुणावती में बाढ़ (सौजन्य-नवभारत)

इसके कारण अरुणावती के धरण के 11 दरवाजे पहले 45 सेंटीमीटर खोल दिए गए थे। दोपहर में बांध क्षेत्र में पानी की आवक बढ़ने पर इन्हें 75 सेंटीमीटर तक खोलना पड़ा। अरुणावती नदी में पानी की अत्यधिक आवक के कारण आर्णी शहर के मोमीनपुरा और शास्त्रीनगर क्षेत्रों में नालियों के आसपास पानी भर गया।

इसके चलते स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा तहसील के महालुंगी क्षेत्र में भी जोरदार बारिश हुई, जिससे खेती को भारी नुकसान हुआ। पूरे तहसील में लगातार तेज बारिश होने के कारण इस साल के फसल मौसम पर गंभीर असर पड़ा है और किसान चिंतित हैं।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज