आरक्षण ड्रा (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

उमरखेड़ नगर परिषद के 13 प्रभागों में आरक्षण घोषित, चुनाव को लेकर नागरिकों में उत्साह

Yavatmal Local Body Elections: उमरखेड़ में नगर परिषद के आम चुनाव के लिए आरक्षण ड्रा कार्यक्रम आज 8 अक्टूबर को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नगर परिषद वाचनालय सभागृह में हुआ।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Election: यवतमाल जिले के उमरखेड़ में नगर परिषद के आम चुनाव के लिए आरक्षण ड्रा कार्यक्रम आज 8 अक्टूबर को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नगर परिषद वाचनालय सभागृह में हुआ। मुंबई में नगराध्यक्ष पद के आरक्षण का ड्रा में उमरखेड नगर परिषद का पद सर्वसाधारण महिला (सामान्य महिला) वर्ग के लिए आरक्षित घोषित होने के बाद अब सभी की नजर प्रभागवार आरक्षण पर थी।

कार्यक्रम में सबसे पहले अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित तीन सीटों की ड्रा बच्चों के हाथों से चिट्ठी निकालकर की गई। इनमें से दो सीटें अनुसूचित जाति महिला के लिए निकलीं। अनुसूचित जमाती के लिए आरक्षित एक सीट प्रभाग क्रमांक सात में घोषित की गई। जिन प्रभागों में अनुसूचित जाती, जमाती और ओबीसी के लिए एक-एक सीट आरक्षित हुई है, उन प्रभागों में दूसरी सीट सर्वसाधारण।

नगर परिषद प्रभाग में वृद्धि

वर्ग के लिए खुली रही। पिछली चुनाव में नगर परिषद के 12 प्रभाग थे, परंतु इस बार जनसंख्या वृद्धि के अनुसार कुल 13 प्रभाग बनाए गए हैं। आज सुबह 10 बजे उपविभागीय अधिकारी सखाराम मुले और मुख्याधिकारी डॉ. अजय कुरवाडे की उपस्थित में आरक्षण ड्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस प्रकार नगर परिषद के 13 प्रभागों के 26 वार्डों का आरक्षण घोषित किया गया है। इस आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए चार दिनों की अवधि निर्धारित की गई है।

नगर परिषद आम चुनाव 2025 के लिए प्रभागवार आरक्षण

प्रभाग क्रमांक  -  आरक्षण विवरण 1 - सर्वसाधारण महिला व सर्वसाधारण 2 - ओबीसी व सर्वसाधारण महिला 3 - ओबीसी महिला व सर्वसाधारण 4 - ओबीसी महिला व सर्वसाधारण 5 - अनुसूचित जाती व सर्वसाधारण महिला 6 - अनुसूचित जाती महिला व सर्वसाधारण 7 - अनुसूचित जमाती व सर्वसाधारण महिला 8 - ओबीसी महिला व सर्वसाधारण 9 - अनुसूचित जाती महिला व सर्वसाधारण 10 - ओबीसी महिला व सर्वसाधारण 11 - ओबीसी व सर्वसाधारण महिला 12 - सर्वसाधारण महिला व सर्वसाधारण 13 - ओबीसी व सर्वसाधारण महिला

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?