यवतमाल

रामकृष्ण लॉज में चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी, 11 जुआरियों को पकडा

नवभारत डेस्क

पुसद. शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित रामकृष्ण लॉज व होटल पर 7 जून की मध्यरात्रि में पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान 11 जुआरियों को जुआ खेलते रंगेहाथ पकडा गया. जुआरियों के पास से 3  लाख 50 हजार 700 रुपयों का माल पुलिस ने जब्त किया. 11 जुआरियों सहित होटल चालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस ने श्रीरामपुर ग्रामपंचायत क्षेत्र में रहनेवाले यश बबलू मिश्रा ,संदीप भाऊराव राठोड,महेश रामेश्वर मिश्रा,आरेगाव के कपिल परसराम जाधव, महावीर नगर में रहनेवाले अमोल अमृत वाकोडे,अजय अशोक मस्के ,अवनेश विजय कांबले, पवन रामधन राठोड निवासी विठावा वार्ड,गंगाप्रसाद रमेश मुले निवासी नवीन पुसद, युवराज जयसिंग राठोड निवासी गणेशपुर व संदीप कुंडलिक जमदाडे निवासी वसंत नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

जुआरियों के पास से 1 लाख 31 हजार रुपए मूल्य के 9 मोबाइल जब्त किए गए. इसके अलावा 2 लाख 15 हजार रुपए मूल्य की पांच दुपहिया, स्पीकर बॉक्स सहित कुल 3 लाख 50 हजार 700 रुपयों का माल जब्त किया गया. वहीं पुलिस ने होटल व जुआ चलानेवाले लखन ढेंगले को भी गिरफ्तार किया. शहर पुलिस को खबर मिली थी कि रामकृष्ण लॉज व होटल में बगैर लाईसेंस व अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है. यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने उक्त कार्रवाई की. 

यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज अतुलकर के मार्गदर्शन में शहर पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक शरद लोहकरे, दिगंबर घुमनर,सिद्धार्थ कांबले,चालक संदीप चव्हाण ने की. मामले की जांच शहर पुलिस थाना निरीक्षक शंकर पांचाल के मार्गदर्शन में की जा रही है.

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG