अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे मुस्कान (सौजन्यः सौशल मीडिया) 
यवतमाल

अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे मुस्कान,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जनसेवा का संकल्प

Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti: श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जीवन का ध्येय मानकर वणी विधानसभा क्षेत्र में कार्य करने का ठोस निश्चय सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को करना चाहिए।

आंचल लोखंडे

Yavatmal News: एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जीवन का ध्येय मानकर वणी विधानसभा क्षेत्र में कार्य करने का ठोस निश्चय सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। इसीलिए आखरी छोर में बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प करना चाहिए। इस आशय का प्रतिपादन राज्य के पूर्व वन, सांस्कृतिक कार्य व मत्स्य व्यवसाय मंत्री एवं विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने किया। वे एस.बी. लॉन में आयोजित भाजपा वणी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर चंद्रपुर जिला पालकमंत्री अशोक उईके, पूर्व विधायक संजीव रेड्डी बोदकुरवार, ललिता बोदकुरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष तारेंद्र बोर्डे, दिनकर पावडे, विजय पिदुरकर, खाडे , संजय पिंपलशेंडे, रवि बेलूरकर, कुणाल चोरडिया, संतोष डंभारे, श्रीकांत पोटदुखे, मंगलाताई पावडे, उमाताई पिदुरकर, जयमाला दर्वे, मिराताई पोतराजे, प्रदीप जेऊरकर, निलेश चौधरी, अविनाश लांबट सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मजदूर संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे:मुनगंटीवार

विधायक मुनगंटीवार ने कहा कि एकात्म मानववाद के मूलभूत सिद्धांतों के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हमारे लिए प्रेरणादायी क्षण है। लोकसभा चुनाव में जब वह उम्मीदवार थे, तब प्रत्येक कार्यकर्ता ने मन से मेहनत की। इसके लिए वह सभी के ऋणी हैं। दीनदयाल उपाध्याय हमारे विचारों के सच्चे प्रेरणास्थान हैं। समय के साथ परिस्थितियां बदलेंगी, लेकिन भाजपा की विचारधारा और मूल्य कभी नहीं बदलेंगे। यही विचार आत्मसात कर कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताक़त हैं। वणी विधानसभा के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता की सेवा करने के लिए आगे आएंगे, इस पर मुझे पूरा विश्वास है। इस संकल्पयात्रा में वह भी पूरी शक्ति के साथ सबके साथ खडे हैं और जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे।

अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने की ताक़त

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी देश की असली प्रगति केवल विकास की आंकड़ों से नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाली खुशहाली से मापी जाती है। अन्न, वस्त्र, निवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत ज़रूरतों की पूर्ति के लिए देश की संपत्ति का उपयोग हो रहा है या नहीं, यह देखना ज़रूरी है। अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने की ताक़त हममें होनी चाहिए, यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय का प्रिय विचार है और हम सभी उनके विचारों के अनुयायी हैं।

वणी विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने का संकल्प

आगे उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का झंडा लेकर वणी विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। इसी अवसर पर 2014 और 2019 में वणी विधानसभा का नेतृत्व करने वाले पूर्व विधायक संजीव रेड्डी बोदकुरवार का जन्मदिन भी मनाया गया। बोदकुरवार ने इस क्षेत्र की सेवा दिल से की है। इसलिए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को मन में वणी नगरपरिषद जीतकर ही रहेंगे यह संकल्प लेना चाहिए। विधानसभा क्षेत्र के किसी भी काम या विधानसभा में प्रश्न उठाने की बात हो, उसके लिए मैं पूरी ताकत और प्रयास करूंगा, ऐसा विश्वास विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने व्यक्त किया।

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस

राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी