माल किन्ही में सगे भाई की हत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

माल किन्ही में सगे भाई की हत्या, फल्लियां तोड़ने की बात पर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

Yavatmal crime: महागांव तहसील के मालकिन्ही खेत परिसर में 26 अगस्त को सामने आयी। खेत में मामूली विवाद के चलते मालकिन्ही में एक भाई ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी।

आंचल लोखंडे

Yavatmal News: इंसानी रिश्तों को तार -तार करने वाली और दिल दहला देने वाली घटना महागांव तहसील के मालकिन्ही खेत परिसर में 26 अगस्त को सामने आयी। खेत में मामूली विवाद के चलते मालकिन्ही में एक भाई ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे परिसर में सनसनी मच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालकिन्ही निवासी प्रदीप अशोक रिंगे (30) अपने खेत में काम कर रहा था। इस समय उसका बड़े भाई नीलेश रिंगे (35) के साथ मूंग की फल्लियां तोड़ने को लेकर विवाद हुआ।

विवाद काफी बढ़ गया और प्रदीप ने बांस की लाठी उठाकर अपने सगे बड़े भाई के सिर व चेहरे पर मार दी। नीलेश खून से लथपथ जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सगे भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी यह खबर गांव में फैलते ही सनसनी मच गई।

गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही महागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी प्रदीप रिंगे को कब्जे में लिया गया। इसके बाद मृतक नीलेश रिंगे का शव पोस्टमार्टम के लिए सवना ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया। मामले की जांच महागांव पुलिस थाना निरीक्षक धनराज नीले के मार्गदर्शन में पुलिस कर रही है। एक भाई द्वारा अपने सगे भाई की हत्या किए जाने की घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पश्चार माता पिता, पत्नी और तीन साल की एक बेटी है।

नाले में युवक का शव मिला

उधर दुसरी घटना में दिग्रस तहसील के मोख क्र। 2 के पास स्थित नाले में 26 अगस्त सुबह 11 बजे के करीब एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई, मृतक की पहचान हिम्मत छगन राठोड उम्र 35 वर्ष, निवासी मोख के रूप में हुई है। शव दिखाई देने पर मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक जमा हो गए। सूचना मिलते ही दिग्रस पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर, स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए दिग्रस के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। युवक की मौत कैसे हुए हुई यह पता नही चल पाया है। दिग्रस पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन