महाराष्ट्र अस्पताल CCTV मॉनिटरिंग (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

यवतमाल समेत महाराष्ट्र के 11 जिलों के सरकारी अस्पतालों में AI से होगी निगरानी, CCTV कैमरे लगाए जाएंगे

Hospital CCTV Monitoring: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए CCTV और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली लागू करने की तैयारी है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • महाराष्ट्र की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में CCTV कैमरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है।

  • परियोजना के तीसरे चरण में यवतमाल, सांगली, बुलढाणा, भंडारा, अहिल्यानगर, अमरावती, ठाणे, सातारा, रायगढ़, पुणे और नाशिक को शामिल किया गया है।

  • नई व्यवस्था के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, मरीजों की भीड़ और अस्पतालों की व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।

Yavatmal Health Department: राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, मरीजों की भीड़, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए केंद्रीकृत रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत अब सरकारी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से निगरानी की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण में यवतमाल सहित राज्य के 11 जिलों का चयन किया गया है।

इन जिलों में स्वास्थ्य संस्थाओं की तकनीकी सुविधाओं का सर्वेक्षण करने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। यवतमाल जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध इंटरनेट बैंडविड्थ तथा सीसीटीवी व्यवस्था की जानकारी संकलित की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारी स्वास्थ्य संस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे। जिला परिषद यवतमाल के जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में सभी तहसील स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रियल टाइम - मॉनिटरिंग प्रणाली लागू

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में केंद्रीकृत रियल टाइम - मॉनिटरिंग प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया विचाराधीन है। इस प्रणाली के माध्यम से अस्पतालों के चयनित स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। तकनीकी व्यवस्था और एआई आधारित निरीक्षण के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जाएगी।

परियोजना के तीसरे चरण में शामिल 11 जिलों में यवतमाल का भी समावेश है। ऐसे में जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं की तकनीकी जानकारी अद्यतन करना आवश्यक है। संबंधित संस्थाओं में उपलब्ध इंटरनेट बैंडविड्थ और सीसीटीवी व्यवस्था की सटीक जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले चरण में इन 11 जिलों का चयन

परियोजना के तीसरे चरण में यवतमाल सहित सांगली, बुलढाणा, भंडारा, अहिल्यानगर, अमरावती, ठाणे, सातारा, रायगढ़, पुणे और नासिक जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों में जिला शल्य चिकित्सक और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के अधीन आने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध इंटरनेट बैंडविड्थ तथा सीसीटीवी व्यवस्था की जानकारी संकलित की जा रही है। इस व्यवस्था के लागू होने से सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं पर अधिक प्रभावी निगरानी रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ