एचएसआरपी नंबर प्लेट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

यवतमाल में 30 हजार वाहन अभी भी HSRP से दूर, अब वायुवेग टीम का चलेगा डंडा, देखें आंकडे़ें

HSRP Yavatmal: यवतमाल जिले में 4.70 लाख पुराने वाहनों पर HSRP अनिवार्य। 31 दिसंबर अंतिम तारीख। 30 हजार वाहन अब भी बिना नंबर प्लेट। वायुवेग टीम करेगी कार्रवाई।

प्रिया जैस

Vayuveg Team Action: यवतमाल जिले में अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत कुल 4 लाख 70 हजार पुराने वाहन हैं। इन सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया गया है। परिवहन विभाग ने इसके लिए 31 दिसंबर तक की अंतिम समय-सीमा दी है। इसके बाद एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगे वाहनों पर वायुवेग पथक (दस्ता) द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में कुल 4,70,177 पुराने वाहनों में से अब तक 1,22,722 वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लग चुकी है, जबकि 1,54,721 वाहन चालकों ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ली है। हालांकि, अभी भी 30,423 वाहन ऐसे हैं जो एचएसआरपी प्रक्रिया से पूरी तरह दूर हैं। वाहन मालिकों को एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए अब तक पांच बार समय-सीमा बढ़ाई गई थी।

वायुवेग टीम चलाएगी विशेष अभियान

परिवहन विभाग ने इसे अंतिम अवसर बताते हुए स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वायुवेग टीम विशेष अभियान चलाएगी। एचएसआरपी नंबर प्लेट से वाहन की ऑनलाइन पहचान संभव होगी और ई-चालान के माध्यम से दंडात्मक कार्रवाई आसान हो जाएगी। इसी कारण इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। एचएसआरपी के बिना वाहन सड़कों पर चलाना प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन पकड़े जाने पर पहली बार 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, इसके बाद जुर्माने की राशि हर बार बढ़ती जाएगी। इस बीच, नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों की संख्या बेहद कम होने से वहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

संचालकों की मनमानी

बार-बार समय-सीमा बढ़ने के कारण कई वाहन मालिक इस प्रक्रिया को टालते रहे हैं। कुछ केंद्र संचालकों की मनमानी से अपॉइंटमेंट के अनुसार समय पर नंबर प्लेट नहीं मिल रही, जिससे वाहन चालकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसको लेकर वाहन मालिकों में नाराजगी है और शिकायत की कोई स्पष्ट व्यवस्था भी नहीं है।

जिले में वाहनों की स्थिति

विवरण संख्या
पुराने वाहन 4,70,177
एचएसआरपी लगी 1,22,722
अपॉइंटमेंट ली 1,54,721
अभी भी बाकी वाहन 30,423

अपॉइंटमेंट की रसीद वालों पर कार्रवाई नहीं

वाहन मालिक समय-सीमा के भीतर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवा लें। इसके बाद दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 31 दिसंबर से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कर अपॉइंटमेंट की रसीद साथ रखने वाले वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

- अतुल सूर्यवंशी, सहायक आरटीओ, यवतमाल

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी