यवतमाल में बारिश का दृश्य (फोटो नवभारत) 
यवतमाल

यवतमाल में भारी बारिश का दौर जारी, 9 राजस्व मंडलों में दर्ज हुई मूसलाधार वर्षा

Yavatmal News: यवतमाल जिले में दो दिन से लगातार बारिश के चलते 9 राजस्व मंडलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। 10 सितंबर को 22.9 मिमी और झरी जामनी तहसील में सर्वाधिक 54.2 मिमी बारिश हुई।

आकाश मसने

Yavatmal Weather Update: यवतमाल जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर किसानों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। जिले के 9 राजस्व मंडलों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें 10 सितंबर को ही 22.9 मिमी वर्षा हुई। सबसे ज्यादा बारिश झरी जामनी तहसील में हुई, जहां 54.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

अगस्त महीने में हुई भारी बारिश से उमरखेड़, पुसद, आर्णी और महागांव तहसीलों में फसलों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद, सितंबर की शुरुआत में भी बारिश का सिलसिला नहीं रुका।

किस मंडल में कितनी बारिश

10 सितंबर की दोपहर से शुरू हुई और 11 सितंबर को भी जारी रही बारिश के कारण 9 मंडलों में भारी वर्षा दर्ज हुई। इन मंडलों में उमरखेड़ के दराटी में 66.50 मिमी, मारेगांव के हिवरा में 72 मिमी, वणी में 83 मिमी, शिंदोला में 65.25 मिमी, झरी के झरी में 80.25 मिमी, खड़कडोह में 66.75 मिमी, मार्थाजून में 80.25 मिमी, और रालेगांव के वडकी व किन्ही में 66.75 मिमी बारिश दर्ज की गई।

औसत से 116% अधिक बारिश

यवतमाल जिले में जून से सितंबर तक की औसत वार्षिक वर्षा 805 मिमी मानी जाती है, जबकि कुल औसत 911 मिमी है। इस बार जून और जुलाई में हुई कम बारिश की भरपाई अगस्त में हुई मूसलाधार बारिश ने कर दी। अब तक, 10 सितंबर तक जिले में कुल 842.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत का 116% है। सितंबर महीने में भी तेज बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी है, जिसने किसानों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा