शंकरपट में डेढ़ सौ बैलजोड़ियों का धमाल (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

Yavatmal: शंकरपट में 150 बैलजोड़ियों का धमाल, टायगर-राजा, मल्हार-पिस्टन ने मारी बाजी, MP को पछाड़ा

Maharashtra Traditional Sports: यवतमाल के चिकनी में आयोजित शंकरपट में 150 बैलजोड़ियों ने दम दिखाया। टायगर-राजा और मल्हार-पिस्टन ने बाजी मारी। तीन दिनों तक रोमांच देखने उमड़ी भारी भीड़।

प्रिया जैस

Yavatmal Latest News: यवतमाल जिले के दारव्हा तहसील के चिकनी (कामठवाड़ा) में पिछले तीन दिनों से चल रहे शंकरपट का मंगलवार को समापन हुआ। दो गुटों में आयोजित इस प्रतियोगिता में ‘अ’ वर्ग से यवतमाल के रुद्रा ग्रुप के टायगर-राजा ने बाजी मारी, जबकि ‘ब’ वर्ग में वाशिम के मनीष वर्मा की मल्हार-पिस्टन जोड़ी ने 85 मीटर दूरी केवल 5.99 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।

चिकनी के किसान क्रीड़ा मंडल और प्रवीण ठाकरे मित्र परिवार द्वारा 7 से 9 दिसंबर के दौरान इस शंकरपट का आयोजन किया गया था। इस अवधि में कुल 150 बैलजोड़ियों ने मैदान में अपनी रफ्तार दिखाई। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से बैलजोड़ियों ने इस शंकरपट में हिस्सा लिया। बैलों की गति इतनी तेज थी कि पलक झपकते ही वे दूरी तय कर रहे थे।

दिखा बेहतरीन कौशल

खास बात यह रही कि इस दौरान धुरधरों का बेहतरीन कौशल देखने को मिला। निर्धारित समय में दूरी पूरी करने वाली बैलजोड़ियों को देखने के लिए चिकनी गांव में शंकरपट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी थी। शंकरपट का संचालन राजू मंडाले और श्याम राठौर ने किया। दो गुटों की इस प्रतियोगिता में कुल सवा लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए गए।

'अ' और 'ब' गुट में पुरस्कार

‘अ’ गुट में पारवा के कौतिक राठौर की लक्षा-देवा जोड़ी ने 6.3 सेकंड में प्रदर्शन किया। यवतमाल के नितिन तिवारी, अक्षरा कोरड़े, सुमित राठौर, योगेश जाधव, अनिल पवार, हुंडेकर गुरुजी, विनोद महाराज, सेवा राठौर आदि की बैलजोड़ियों ने भी स्थान प्राप्त किया।

वहीं ‘ब’ गुट में शेख, कैलास मस्के, उद्धव गाबने, उकंडा नाइक, मयूर, धनंजय ताजने, गौरव चव्हाण आदि की बैलजोड़ियों को पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में किसान क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष रूपेश राउत, उपाध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, सचिव गजानन कडूकार, मनोज खोड़े, सुशील ठोकल, नाना ढोणे, मोहन राउत, गजानन गाडे, निलेश राउत आदि उपस्थित थे।

लाख रायाजी गांव में भी शंकरपट

दिग्रस तहसील के लाख (रायाजी) गांव में रॉयल किसान मित्र मंडल ने शंकरपट का आयोजन किया। राज्य के विभिन्न भागों से आए बैलजोड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। शंकरपट का रोमांच देखने के लिए नागरिकों की बड़ी भीड़ उमड़ी। सर्जाराजा की गर्जनाओं ने पूरा मैदान गुंजा उठा।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन