अधिकारी रोशना चव्हाण ओर अभिभावक व विद्यार्थियों शिकायत दर्ज (सोर्स: सोशल मीडिया ) 
यवतमाल

गड़चिरोली कोठी आश्रमस्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, अधीक्षक ने डंडे से मारकर किया बेहोश बाद मामला उजागर

Gadchiroli News: गड़चिरोली के भामरागढ़ के कोठी आश्रमशाला में 9वीं के छात्र से 50 रुपये खोने पर अधीक्षक द्वारा बेरहमी से मारपीट की घटना। छात्र बेहोश हुआ, इलाज नहीं मिला, धमकी देकर घर भेजा गया।

रूपम सिंह

Gadchiroli Ashram School News: गड़चिरोली आदिवासी बहुल जिले में छात्रों की शिक्षा के लिए चलाए जाने वाले सरकारी आश्रमस्कूल में ही विद्यार्थियों पर अमानवीय अत्याचार होने का मामला भामरागड़ तहसील में उजागर हुआ है। तहसील के कोठी गांव में स्थित सरकारी आश्रमस्कूल में कक्षा 9वीं में शिक्षारत नरेश रैनू मटामी इस विद्यार्थी को मामूली कारण पर बेरहमी से पिटाई करने की घटना सामने आई है। इस मामले से अभिभावकों में व्यापक रोष है।

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को खेलते समय 50 रुपये गुम होने की बात छात्र ने स्कूल के अधीक्षक सागर शामराव अमनेरकर को बताई। लेकिन इस संदर्भ में कोई जांच किए बगैर अधीक्षक ने हाथों व डंडे से छात्र की बेरहमी से पिटाई की। यह पिटाई इतनी निर्मम थी कि छात्र जगह पर भी बेहोश हो गया।

इसके पश्चात प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों ने उसे उपचार के बजाय सुलाकर रखा। होश में आने के बाद उसके हाथ व पैर सूज गए थे। दर्द से रातभर तड़प रहा। इसके बावजूद उचित वैद्यकीय उपचार न देते हुए मामला दबाने का प्रयास किया।

धमकी देकर भेजा घर

घटना के पश्चात दूसरे दिन अधीक्षक ने गड़चिरोली छात्रो को टीसी लेकर घर जा, फिर नहीं आना ऐसी धमकी देते हुए अधीक्षक ने जबरन छुट्टी का आवेदन लिखकर घर भेजा। इस दौरान मारपीट करने की बात किसी को कहने पर स्कूल से निकालने की धमकी दी। जिससे भय के चलते नरेश करीब 2 माह तक स्कूल नहीं गया।

अभिभावकों ने सौंपा ज्ञापन

इस मामले में अभिभावकों ने 13 अप्रैल को आश्रमस्कूल में भेंट देने आए सहायक प्रकल्प अधिकारी रोशना चव्हाण की ओर अभिभावक व विद्यार्थियों ने लिखित शिकायत दर्ज की। अधीक्षक सागर अमनेरकर को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। अधिकारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

शारीरिक व मानसिक अत्याचार का आरोप

  • 10 अप्रैल को कोठी में छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व अभियान अंतर्गत अपर जिलाधिकारी व तहसीलदार तथा भामरागड़ की सहायक प्रकल्प अधिकारी रोशना चव्हाण भेंट देने आने पर पीड़ित विद्यार्थी व उसके अभिभावक आगे आए।
  • इस दौरान संपूर्ण मामला उजागर हुआ। विद्यार्थी पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार, अपमानजनक भाषा व निरंतर भय का वातावरण निर्माण किया जा रहा है, ऐसी शिकायत की गई।

शीघ्र करेंगे कार्रवाई

कोठी आश्रमस्कूल के छात्र से मारपीट मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। इस शिकायत की पुष्टी की गई है, संबंधित अधीक्षक व प्रधानाध्यापक पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - रोशना चव्हाण, सहाय्यक प्रकल्प अधिकारी, भामरागड

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा