चोरों की टोली गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

यवतमाल में हाथ आई सेंधमार चोरों की टोली, 13.22 लाख का माल बरामद, 4 आरोपियों की तलाश जारी

Burglary Gang Apprehended: यवतमाल जिले में पुलिस के हाथ चोरों की टोली लगी। पुलिस ने सेंधमारों के पास से लाखों का माल जब्त किया और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रिया जैस

Yavatmal News: वणी (सं) वणी शहर में एक सराफा व्यापारी के घर चाकू की नोंक पर किए गए डकैती प्रकरण का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस घटनाक्रम में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 13 लाख 22 हजार रुपये का चोरी गया माल बरामद किया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। यह कार्रवाई एलसीबी की टीम ने 4 दिसंबर की देर रात की।

गिरफ्तार आरोपियों में यवतमाल शहर के गोधणी कोठा मुलकी निवासी सागर बजरंग धोंगडे (34), नागपुर के न्यू नरसाला निवासी वैशाली संजय वाघमारे (45), यवतमाल के विठ्टलवाडी निवासी ऋतिक लीलाधर गेडाम (21) का समावेश है। 29 नवंबर की रात करीब 2 बजे वणी शहर के सराफा व्यापारी संजय नीलकंठ कोंडावार(निवासी संत गाडगे बाबा चौक, वणी) के घर में चोरों ने सेंधमारी की थी।

चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

चोरों ने सुरक्षा गार्ड और व्यापारी कोंडावार को चाकू दिखाकर धमकाया और उनकी पिटाई भी की। इसके बाद सोने के आभूषण और नकदी मिलाकर कुल 12 लाख 85 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में संजय कोंडावार ने वणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

यह कार्रवाई एलसीबी के पीआई सतीश चवरे, दत्ता पेंडकर, धनराज हाके, सुनील खंडागले, सुधीर पांडे, सुधीर पिदुरकर, नीलेश निमकर, रजनीकांत मडावी, सलमान शेख, नरेश राऊत, सतीश फुके, दिगंबर पिलावन सहित वणी पुलिस स्टेशन के पीएसआई धीरज गुल्हाणे, सुदाम असोरे, मोरेश्वर खंडारे, गणेश मेश्राम, शाम राठौड़ और नंदू पुप्पलवार ने की।

वैशाली वाघमारे की मदद साजिश रची

- पुलिस टीम ने दाते कॉलेज चौक स्थित शिवभोजन केंद्र से आरोपी सागर धोंगडे को हिरासत में लिया। - पूछताछ में उसने बताया कि वैशाली वाघमारे की मदद से उसने यह साजिश रची थी - पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। - सागर धोंगडे के पास से 65,835 नकद, 11 लाख 87 हजार रुपये के सोने के आभूषण मिले। - पुलिस ने वैशाली वाघमारे और ऋतिक गेडाम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। - शेष चार आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट