(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
यवतमाल

Yavatmal News: महागांव में फिर खौफनाक वारदात, 85 वर्षीय दादी की पोते ने पीट-पीटकर ली जान

यवतमाल जिले के महागांव तहसील में लगातार मानसिक रोगियों के द्वारा किए जाने वाले अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। महागांव में एक 26 वर्षीय पोते ने अपनी 85 साल की दादी की हत्या कर दी।

अपूर्वा नायक

Yavatmal News In Hindi: महागांव तहसील में मानसिक रोगियों द्वारा गंभीर अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तहसील के मालकिन्ही गांव में 26 अगस्त को मानसिक रूप से बीमार भाई ने फल्लियां तोडने की बात को लेकर विवाद करते हुए अपने बडे भाई की हत्या कर दी थीं।

इस घटना की स्याही अब तक सूखी भी नहीं थी कि तहसील के सुधाकर नगर में मानसिक बीमार पोते ने केवल 10 रुपयों के लिए अपनी बीमार दादी की हत्या कर दी। ताज़ा घटना सुधाकरनगर (पेढ़ी) की है, जहाँ एक 26 वर्षीय पोते ने अपनी 85 वर्षीय बीमार दादी की महज़ 10 रुपए की मांग को लेकर लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी मच गई है।

10 रुपये मांगने पर ली दादी की जान

जानकारी के अनुसार सुधाकरनगर (पेढ़ी) निवासी श्याम उत्तम जाधव (उम्र 26) ने बीते बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे अपनी दादी कोंडाबाई बालचंद्र जाधव (85) से 10 रुपए मांगे। कोंडाबाई कई वर्षों से बीमार थीं और बिस्तर पर थीं। मना करने पर गुस्से में और मानसिक रूप से परेशान श्याम ने बिना देर किए दादी को बिस्तर पर ही उनके चेहरे पर लकड़ी के डंडे से वार किया और मौत के घाट उतार दिया।

इलाके में बढ़ रही मानसिक रोगियों की संख्या

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि महागांव तहसील में मानसिक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन को इस पर तुरंत गंभीर कदम उठाने चाहिए। ग्राम पुलिस पाटिल को बताया जा रहा है कि ऐसे मानसिक रोगियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाना ज़रूरी है, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन