हुंडई मोटर कंपनी के प्रेसिडेंट श्री सुंग किम के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

दावोस में महाराष्ट्र का डंका! पहले ही दिन में 14.5 लाख करोड़ के निवेश, मिलेगी 15 लाख नौकरियां

World Economic Forum 2026: दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान महाराष्ट्र ने रिकॉर्ड निवेश समझौते किए। पहले दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में 14.5 लाख करोड़ निवेश रुपए निवेश समझौते हुए।

आकाश मसने

Maharashtra Investment: स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में महाराष्ट्र ने निवेश के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में दो दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में दर्जनों समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिनसे राज्य में लगभग लाखों करोड़ रुपये का निवेश आएगा और करीब 15 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

महाराष्ट्र सरकार के उद्योग, निवेश और सेवा विभाग के माध्यम से हस्ताक्षरित इन समझौतों के दौरान उद्योग मंत्री डॉ. उदय सामंत भी उपस्थित रहे। हरित ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, इस्पात निर्माण, आईटी-आईटीईएस, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, जहाज निर्माण और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे विविध क्षेत्रों में ये समझौते किए गए हैं।

पहले दिन 14.5 लाख करोड़ के एग्रीमेंट साइन हुए

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र भारत में इंडस्ट्री और इन्वेस्टमेंट के लिए 'गेटवे ऑफ इंडिया' है जो सच साबित हुआ, क्योंकि पहले ही दिन 14.5 लाख करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट साइन किए गए। इस इन्वेस्टमेंट से राज्य में 15 लाख नौकरियों के मौके पैदा होंगे।

पिछला रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगले दो दिनों में एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स और गैर-परंपरागत ऊर्जा क्षेत्रों में और समझौते होने की संभावना है। कोका-कोला, आईकिया और स्कोडा ऑटो ने भी महाराष्ट्र में निवेश विस्तार की इच्छा जताई है।

सीएम फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक निवेश और रोजगार के समझौते होंगे। उन्होंने मुंबई में सर्कुलर इकोनॉमी की संरचना और तीसरी मुंबई के निर्माण की योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिससे व्यवसाय और बेहतर वेतन वाले रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

एमएमआरडीए ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के साथ 5 वर्षीय रणनीतिक समझौता किया है। जो डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नीति नवाचार के क्षेत्र में सहयोग करेगा।

समझौतों पर एक नजर

समझौता पक्ष सेक्टर निवेश रोजगार स्थान / भूमिका
महाराष्ट्र सरकार – कार्ल्सबर्ग फूड प्रोसेसिंग, कृषि 500 करोड़ रुपए 750
महाराष्ट्र सरकार – योकी ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. रिन्यूएबल एनर्जी 4,000 करोड़ रुपए 6,000 पालघर / MMR
महाराष्ट्र सरकार – BFN फोर्जिंग्स स्टील 565 करोड़ रुपए 847 पालघर / MMR
MMRDA – सुमितोमो रियल्टी लगभग 8 बिलियन डॉलर 80,000
MMRDA – के. रहेजा लगभग 10 बिलियन डॉलर 100,000
MMRDA – अल्टा कैपिटल / पंचशील लगभग 25 बिलियन डॉलर 250,000
MMRDA – SBG ग्रुप लॉजिस्टिक्स लगभग 20 बिलियन डॉलर 450,000
MMRDA – IISM ग्लोबल लगभग 8 बिलियन डॉलर 80,000
MMRDA – JICA पॉलिसी व रणनीति पार्टनर
MMRDA – सेम्बकॉर्प डेवलपमेंट लिमिटेड (सिंगापुर) इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल पार्क हेतु नॉलेज पार्टनर
MMRDA – टेक्निकल यूनिवर्सिटी, म्यूनिख (जर्मनी) सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम
महाराष्ट्र सरकार – सुरजागढ़ इस्पात स्टील 20,000 करोड़ रुपए 8,000 गड़चिरोली
महाराष्ट्र सरकार – लोढ़ा डेवलपर्स IT, डेटा सेंटर 100,000 करोड़ रुपए 150,000

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान