उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फोटो: ANI) 
महाराष्ट्र

बजट में महाराष्ट्र को क्या मिला? देवेंद्र फडणवीस ने लिस्ट जारी कर विपक्ष को दिखाया आईना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। सरकार ने बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए पिटारा खोल दिया है। इसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि इस बजट में महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं है। इसी बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर पलटवार किया और विपक्ष को बजट का गहन अध्ययन करने की सलाह दी।

शुभम सोनडवले

मुंबई. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। सरकार ने बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए पिटारा खोल दिया है। इसको लेकर विपक्ष ने सरकार हमला बोलते हुए दावा किया कि इस बजट में महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं है। इसी बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए पर्याप्त आवंटन के बाद भी विपक्ष नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। विपक्ष को कुछ भी बोलने से पहले बजट का गहन अध्ययन करना चाहिए।

फडणवीस ने मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि विपक्षी दलों ने बजट आने से पहले ही केंद्र सरकार के खिलाफ नकारात्मक धारणा प्रस्तुत करने के लिए अपनी प्रतिक्रिया तैयार कर ली थी। उन्होंने कहा, "बजट में महाराष्ट्र के लिए पर्याप्त आवंटन शामिल है। विपक्ष को सलाह दी जाती है कि वह प्रतिक्रिया देने से पहले बजट का गहन अध्ययन कर ले।"

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सबसे बड़ा करदाता राज्य है, उसके बावजूद बजट में उसके खिलाफ पूर्वाग्रह नजर आता है। फडणवीस ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार पर भी निशाना साधा जिन्होंने आरोप लगाया है कि बजट में 'इंटर्नशिप' की घोषणा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादे की नकल है। भाजपा नेता ने कहा, "अगर ऐसा है तो दोनों नेताओं को आलोचना करने के बजाय बजट का स्वागत करना चाहिए।"

फड़णवीस ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग को लाभ देने वाला है। बजट में विदर्भ-मराठवाड़ा में सिंचाई परियोजना, दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर, मुंबई मेट्रो, पुणे मेट्रो, नागपुर मेट्रो, मुला मुठा नदी संरक्षण और नाग नदी पुनरुद्धार जैसी विभिन्न योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान है।

महाराष्ट्र को क्या मिला

  • विदर्भ-मराठवाड़ा में सिंचाई परियोजनाएं: 600 करोड़
  • महाराष्ट्र ग्रामीण सड़क सुधार: 400 करोड़
  • समावेशी विकास के लिए इकोनॉमिक कॉरिडोर: 466 करोड़
  • पर्यावरण अनुकूल श्वाश्वत कृषि परियोजना: 598 करोड़
  • महाराष्ट्र कृषि और ग्रामीण परिवर्तन परियोजना: 150 करोड़
  • MUTP-3 : 908 करोड़
  • मुंबई मेट्रो: 1087 करोड़
  • दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर: 499 करोड़
  • MMR ग्रीन अर्बन मोबिलिटी: 150 करोड़
  • नागपुर मेट्रो: 683 करोड़
  • नाग नदी पुनरुद्धार: 500 करोड़
  • पुणे मेट्रो: 814 करोड़
  • मुला मुठा नदी संरक्षण: 690 करोड़

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार