वाशिम में पति हत्या (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
वाशिम

प्यार में रोड़ा बना पति तो रास्ते से हटाया! वाशिम पुलिस ने बेनकाब किया खूनी खेल, पत्नी समेत 2 अरेस्ट

Wife Lover Arrested: वाशिम के वाकलवाडी में मिले सुरेश झलके हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया। अवैध संबंध के चलते गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई।

अंकिता पटेल

Washim Murder Case Revealed: वाशिम जिले के मालेगांव तहसील के वाकलवाडी शिवार में खेत में मिले एक युवक के संदिग्ध शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे अवैध प्रेम संबंध को मुख्य कारण बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

खेत में मिले युवक के शव का खुलासा, पत्नी-प्रेमी ने कबूला जुर्म

पुलिस के अनुसार, अमानी निवासी सुरेश झलके (30) पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के साथ ससुराल वाकलवाडी में रह रहा था। 30 जुलाई को उसका शव गांव के समीप एक खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या की आशंका को देखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी आशा झलके के व्यवहार पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसके बयान में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इसी क्रम में महादेव अंभोरे (25), निवासी पूर, तहसील मंगरुलपीर से भी पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

प्रेम संबंध में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आशा झलके और महादेव अंभोरे के बीच कथित रूप से प्रेम संबंध थे। इसी कारण दोनों ने सुरेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत पहले उसे शराब पिलाई गई और जब वह नशे की हालत में हो गया तो रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को खेत में छोड़ दिया गया ताकि घटना को सामान्य मौत या दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

हालांकि, पुलिस की बारीकी से की गई जांच, पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब बनाई गई थी और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में सभी तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि ग्रामीणों ने इतनी सुनियोजित हत्या की वारदात पर हैरानी जताई है।

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत