वाशिम नप चुनाव में 53 नगर अध्यक्ष किस्मत आज़मा रहे 
वाशिम

वाशिम नप चुनाव: नगर अध्यक्ष पद के लिए किस्मत आज़मा रहे 53 उम्मीदवार, सदस्य पदों के लिए मैदान में 714

Maharashtra Local Body Elections: वाशिम नगर परिषद चुनाव 2025 में 53 नगर अध्यक्ष और 714 सदस्य पद के उम्मीदवार मैदान में। 113 नामांकन वापसी के बाद प्रचार तेज हो गया है मतदान 2 दिसंबर को होगा।

आंचल लोखंडे

Washim Nagar Parishad Election: इस बार के नगर परिषद चुनाव में वाशिम, रिसोड, मंगरुलपीर, कारंजा और मालेगांव नगर पंचायत के कई प्रभागों में एक से अधिक इच्छुक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे चुनाव दिलचस्प हो गया है। वहीं कई स्थानों पर पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज कई कार्यकर्ता बागी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर आए हैं।

वरिष्ठ नेता नाराज़ कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिन स्थानों पर आपत्तियाँ होंगी, वहाँ 25 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद ही चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।

नगर परिषदवार नामांकन वापसी

  • वाशिम नगर परिषद: 50 सदस्य और 3 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
  • मंगरुलपीर नगर परिषद: 11 सदस्य और 1 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
  • रिसोड नगर परिषद: 24 सदस्य और 2 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
  • कारंजा नगर परिषद: 24 सदस्य और 1 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
  • मालेगांव नगर पंचायत: 4 सदस्य और 3 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
  • इस प्रकार कुल 113 सदस्य पद और 10 नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं।

चुनावी प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

नामांकन वापसी के बाद अब बचे हुए उम्मीदवारों ने अपने-अपने समीकरण बनाते हुए चुनाव प्रचार को गति दे दी है। हालांकि चुनाव चिन्हों का वितरण अभी नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही चिन्ह आवंटित होंगे, प्रचार और अधिक तेज़ होने की संभावना है। इस चुनाव के लिए मतदान 2 दिसंबर को होगा।

वाशिम नगर परिषद की स्थिति

वाशिम नगराध्यक्ष पद के लिए दाखिल 17 नामों में से 3 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अब 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापस लेने वालों में अपक्ष पूर्व नगराध्यक्ष लक्ष्मण इंगोले, सलीम बेनीवाले और शिवसेना के पूर्व जिला उपप्रमुख नागोराव ठेंगडे शामिल हैं।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात