वाशिम

रिसोड: मुख्याधिकारी सतीश शेवदा की पहल से जगमगा उठा सिविल लाइन रोड, बरसों पुरानी स्ट्रीट लाइट की समस्या हल

Washim News: रिसोड शहर की मेन रोड सिविल लाइन पर स्ट्रीट लाइट्स की रोशनी से अंधेरा दूर हुआ। मुख्याधिकारी सतीश शेवदा की पहल से नागरिकों में खुशी का माहौल है। अब रात में सुरक्षा की भावना बनी है।

रूपम सिंह

Washim Municipal Council News: रिसोड शहर की सबसे व्यस्त और मध्यवर्ती रोड मानी जाने वाली मेन रोड सिविल लाइन कई दिनों से अंधेरे में थी, लेकिन, प्रशासन के सकारात्मक और तुरंत लिए निर्णय की वजह से अब इस रोड पर रोशनी की नई सुबह हुई है।

अब यह इलाका नई स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगा उठा है, कई सालों से चली आ रही स्ट्रीट लाइट की समस्या का स्थायी रुप से हल होने से नागरिकों में खुशी का माहौल है। नागरिकों और व्यापारियों की लगातार कोशिश पर प्रशासन ने सकारात्मक प्रतिसाद दिया है और इस ज़रूरी मुद्दे को सुलझाया है।

शहर की सिविल लाईन मेन यह एक सबसे व्यस्त रोड है, जहां बड़ी संख्या में व्यवसायो के लेने देन भी होते है, लेकिन, रात में इस रोड पर ठीक से लाइट न होने की वजह से हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता था। अंधेरे की वजह से नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर हो गया था।

वहीं व्यापारियों को भी अपने व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, व उनका व्यापार, व्यवसाय प्रभावित हो रहा था। इस पृष्ठभूमि में, नागरिकों और व्यापारियों ने बारबार रिसोड नगर परिषद के मुख्याधिकारी सतीश शेवदा को निवेदन देकर यह मुद्दा उठाया था।

मुख्याधिकारी शेवदा ने इस मुद्दे को प्राथमिकता दी और प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू की। इस काम के लिए आवश्यक निधि पाने के लिए, उन्होंने वाशिम जिले के पालक मंत्री और पूर्व सांसद अनंतराव देशमुख और जिलाधिकारी से लगातार मंज़ूरी और निधि उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया।

परिनाम तहा उनके प्रयासों को सफलता प्राप्त होकर विकास कार्य हुआ और आज यहां का सिविल लाइन रोड स्ट्रीक लाईट से जगमगा उठा।

सिविल लाईन रोड पर अंधेरे की वजह से रात में व्यापार और ट्रैफिक पर असर पड़ता था। लेकिन अब जब लाइट्स शुरु होने से सुरक्षा की भावना निर्माण हुई है, प्रशासन का यह कदम निश्चित ही सराहनीय है।

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?