सड़क दुर्घटना प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वाशिम

लेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर

Leh Ladakh Accident: लद्दाख में बाइक और सेना के वाहन की टक्कर में वाशिम जिले के दो युवा वकीलों कुणाल चोपड़े और राघव देशपांडे की मौत हो गई। हवाई मार्ग से पार्थिव शरीर लाकर अंतिम संस्कार किया गया।

केतकी मोडक

Army Vehicle Bike Collision Ladakh: लेह-लद्दाख में पर्यटन के दौरान हुए एक भीषण सड़क हादसे में वाशिम जिले के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ। दुर्घटना में रिसोड निवासी एड. कुणाल चोपड़े (24) और कारंजा निवासी एड. राघव देशपांडे (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे वाशिम जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार को दोनों का उनके पैतृक गांवों में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई को वाशिम जिले और आसपास के क्षेत्र के आठ युवक पर्यटन के लिए लेह-लद्दाख गए थे। 12 जुलाई को सभी दोस्त मोटरसाइकिलों से भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी एक बाइक सामने से आ रहे सेना के वाहन से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कुणाल चोपड़े और राघव देशपांडे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक कुणाल चोपड़े दिग्रास नगर परिषद के लेखा अधिकारी संतोष चोपड़े के पुत्र थे। कुणाल और राघव दोनों ने हाल ही में अपनी विधि शिक्षा पूरी कर महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल से अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण (सनद) प्राप्त किया था। वकालत के क्षेत्र में करियर शुरू होने से पहले ही दोनों की असमय मौत से परिवार, मित्रों और अधिवक्ता समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।

हवाई मार्ग से महाराष्ट्र लाए गए युवाओं के शव

यवतमाल-वाशिम के सांसद संजय देशमुख के निजी सहायक प्रतीक सोलंके की मदद से हवाई यात्रा की व्यवस्था की गई। सोमवार को लेह में पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मंगलवार को दोनों शवों को विमान से लेह से दिल्ली और वहां से नागपुर लाया गया। राघव देशपांडे के पार्थिव शरीर को नागपुर से एंबुलेंस द्वारा कारंजा लाया गया, जबकि कुणाल चोपड़े का पार्थिव शरीर रिसोड पहुंचाया गया। मंगलवार को दोनों का उनके पैतृक स्थानों पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और परिजन शामिल हुए। इस दुखद हादसे ने दो होनहार युवा अधिवक्ताओं का भविष्य छीन लिया और वाशिम जिले को गहरे शोक में डुबो दिया।

पूरी हुई कानूनी प्रक्रिया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों और उनके मित्रों ने लेह में आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कराने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान पूर्व विधायक विजय जाधव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निजी सहायक दीपक शिंदे तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निजी सहायक अमोल पाटनकर से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।

इसके बाद अमोल पाटनकर ने लेह जिले के पुलिस अधीक्षक रियाज से बात कर आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। विधायक अमित झनक ने भी पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर मदद का आग्रह किया। प्रशासन के समन्वय से पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कराई गईं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां