(डिजाइन फोटो) 
वाशिम

लाडली बहन योजना: महिला एवं बाल विकास विभाग ने की खामियों को दूर करने की अपील

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (लाडली बहन योजना) में खामियों की तुरंत सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने आह्वान किया है। लाडली बहन योजना में आवेदन किसी भी कारण से अपात्र किया होगा अथवा खामी होगी तो सभी महिलाएं ने खामियों को तुरंत पूरा करके लें।

आकाश मसने

अकोला/वाशिम: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (लाडली बहन योजना) में खामियों की तुरंत सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने आह्वान किया है। लाडली बहन योजना में आवेदन किसी भी कारण से अपात्र किया होगा अथवा खामी होगी तो सभी महिलाएं ने खामियों को तुरंत पूरा करके लें। कोई भी अड़चन आने पर महिला व बालविकास कार्यालय से संपर्क साधे, यह आह्वान जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।

संबंधित कार्यालय से संपर्क करें

किसी भी कारण के लिए आवेदन में खामियां आने पर तो मूल फॉर्म जहां से भरा होगा, वहां जाकर उसे सुधारने करने कहा गया है। खामी की पूर्तता करने वाले कागजात नारीशक्ति दूत एप पर फिर से प्रस्तुत किया जा सकता है, जिससे योजना का लाभ तुरंत दे सकेंगे। इस संबंध में कुछ अड़चन होने पर जिला महिला व बालविकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क साधने का आह्वान किया गया।

इस योजना में नारीशक्ति दूत इस मोबाइल एप से आवेदन करने वालों को उनके आवेदन की कार्यवाही की स्थिति ऐप पर जांच कर सकते है। जिसमें कुछ खामी होने पर उसे तुरंत दुरूस्त करके सकें, इसी तरह से महलाओं को आवेदन भरने के लिए सहयोग करने वाली प्रणाली ने भी इस संबंध में सुधार किया जा सकता है।

बैंक खाते को आधार से लिंक करें

वाशिम जिले के सभी लाभार्थी जिन्होंने मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना के लिए आवेदन किया है, उन्होंने बैंक खाता आधार लिंक करने का आह्वान महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया है। उन्होंने कहा कि यदि बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है तो तुरंत उस बैंक में जाएं जहां आपका खाता है और आधार जोड़े। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक है।

सभी पात्र लाभार्थियों को 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने पर भी जुलाई से 1500 रुपए प्रति माह मिलेंगे। पात्र लाभार्थी जिन्होंने 1 जुलाई से 31 जुलाई तक आवेदन किया है, उन्हें जुलाई-अगस्त के रूप में 2 महीने का लाभ 17 अगस्त को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा। 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी और सितंबर 2024 के अंत तक पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। ऐसी जानकारी जिला महिला व बालविकास अधिकारी निवृत्ति जटाले ने दी है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस