- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- 5 Women From Akola Who Went On Chardham Yatra Were Crushed By A Truck Two Died
चारधाम यात्रा पर गई अकोला की 5 महिलाओं को ट्रक ने कुचला, दो की मौत
चारधाम यात्रा पर गए अकोला जिले के श्रद्धालुओं के साथ मंगलवार रात एक भीषण हादसा हुआ। उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर ने महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में अकोला जिले की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
- Written By: आकाश मसने

मृतक महिलाएं
अकोला: चारधाम यात्रा पर गए अकोला जिले के श्रद्धालुओं पर काल ने प्रहार किया है। मंगलवार रात एक भीषण हादसा हुआ। उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर ने महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में अकोला जिले की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया है कि यह हादसा तब हुआ जब वह बद्रीनाथ से दर्शन के लिए आई थीं।
चारधाम यात्रा में अकोला और अमरावती जिले के करीब 120 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर गए हुए हैं। श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ के दर्शन किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में एक होटल में रुके। मंगलवार रात करीब श्रद्धालु महिलाएं होटल के बाहर बैठकर चर्चा कर रही थीं। उसी समय एक पानी का टैंकर आ गया। पानी का टैंकर अनियंत्रित हो गया और महिलाओं कुचल दिया।
टैंकर श्रीनगर से श्रीकोट जा रहा था। इसी बीच टैंकर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और होटल के सामने खड़ी महिला श्रद्धालुओं को कुचल दिया और एक दीवार से जा कर टकरा गया। इस भीषण हादसे में अकोला जिले के तेलहारा कस्बे की दो महिलाएं ललिता हरीश टावरी (44) और सरिता उर्फ गौरी नरेश भैया (45) की मौत हो गई। वहीं सारिका राजेश राठी येवदा (46), संतोषी धनराज राठी यवतमाल (45), मधुबाला राजेंद्र कुमार चांडक हिवरखेड़ (54) घायल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विहारों में गूंजा बुद्ध वंदना का स्वर, अकोला में धूमधाम से मनाई बुद्ध पूर्णिमा
Akola Bride Accident News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं; भीषण सड़क हादसे में नववधू सहित 3 की मौत
अकोला में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति की महिला अभियंता गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी रकम
अकोला: 16 मई से शुरू होगी घर-घर जनगणना, मनपा आयुक्त सुनील लहाने ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
हादसा इतना भीषण था कि टैंकर के नीचे दबी महिलाओं को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। हादसे में घायल सभी महिला श्रद्धालुओं को इलाज के लिए तुरंत गढ़वाल के बेस अस्पताल श्रीनगर लाया गया। डॉक्टरों ने जांच में ललिता टावरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सरिता की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
अकोला में दौड़ी शोक की लहर
तीन अन्य महिलाओं का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि इलाज करा रही एक महिला के पैर की हड्डी टूट गई है और अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं। खबर है कि मृतक श्रद्धालुओं का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस हादसे की जांच कर रही है। इस बीच अकोला जिले में मातम पसर गया है।
5 women from akola who went on chardham yatra were crushed by a truck two died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur Cruise Accident: मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया उनके ग्रह नगर; अब भी 2 लोगों की तलाश जारी
May 02, 2026 | 10:13 PMSSC Nursing Officer Recruitment 2026: 127 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई
May 02, 2026 | 10:04 PMकिरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
May 02, 2026 | 10:02 PMईरान को ‘टोल’ दिया तो खैर नहीं: अमेरिका ने शिपिंग कंपनियों को दी कड़ी चेतावनी, होर्मुज में बढ़ा तनाव
May 02, 2026 | 09:58 PMबेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
May 02, 2026 | 09:56 PMMP की मोनालिसा ने केरल में दर्ज कराई जीरो FIR, VHP नेता और फिल्म निर्देशक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
May 02, 2026 | 09:52 PMCM मोहन यादव इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का 3 मई को करेंगे भूमिपूजन; जानिए क्यों खास है यह प्रोजेक्ट
May 02, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














