कारंजा में साथी की हत्या  सोर्स: सोशल मीडिया
वाशिम

वाशिम में हत्याकांड, साथी का मर्डर कर खेत में गाड़ा शव, फिर फोन कर कबूला जुर्म; आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

Washim Karanja Murder Case: वाशिम के कारंजा में मामूली विवाद के बाद साथी की लोहे की सब्बल से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने शव खेत में दफना दिया था, जिसे पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया।

मनीषा बोंदरे

Washim Karanja Murder Body Buried: वाशिम जिले के कारंजा में मामूली विवाद के बाद खेत में काम करने वाले एक व्यक्ति की कथित तौर पर लोहे की सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया और फरार हो गया। उसे मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

विवाद के बाद साथी पर किया वार

वाशिम जिले के कारंजा शहर पुलिस थाना क्षेत्र के ब्राह्मणखेडा परिसर में मामूली कहासुनी के बाद साथी की हत्या कर शव खेत में दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, खेत में साथ काम करने वाले दो व्यक्तियों के बीच 20 सितंबर की रात विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर लोहे की छोटी सब्बल से साथी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद सबूत मिटाने कि कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर सबूत मिटाने के उद्देश्य से खेत में गड्ढा खोदकर शव को वहीं दफना दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

सुबह खेत में नहीं दिखे दोनों मजदूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाशिम जिले कारंजा के मालीपुरा निवासी संतोष तिडके (40) ने ब्राह्मणखेडा परिसर में अमोल रुईवाले की करीब 40 एकड़ जमीन बटाई पर ली है। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के राजापुर थाना क्षेत्र का निवासी दिनेश उईके (29) और उसका एक साथी खेत में रहकर काम करते थे।

थप्पड़ मारणे के बाद किया मर्डर

21 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे संतोष तिडके खेत पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें दिनेश उईके और उसका साथी दिखाई नहीं दिए। इसके बाद उन्होंने दिनेश के मोबाइल पर संपर्क किया। पुलिस के अनुसार, बातचीत के दौरान दिनेश ने कथित तौर पर बताया कि 20 सितंबर की रात दोनों के बीच विवाद हुआ था और उसने साथी को थप्पड़ मारने के बाद छोटी सब्बल से सिर पर वार किया था। उसने यह भी बताया कि साथी की मौत के बाद शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

शिकायत के बाद मध्य प्रदेश से पकड़ा

यह जानकारी मिलने के बाद संतोष तिडके ने कारंजा शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सुराग मिलने के बाद उसे मध्य प्रदेश से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोडे पाटिल, अपर पुलिस अधीक्षक लता फड और उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष ठाकरे के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस निरीक्षक अगर चौरे समेत कारंजा शहर पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने में कार्रवाई की।

मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक प्रदीप अल्लापुरकर कर रहे हैं। हत्या की परिस्थितियों और शव को दफनाने से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो