प्रमुख शहरों में बनेंगे वर्किंग वुमेन्स होस्टल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

प्रमुख शहरों में बनेंगे वर्किंग वुमेन्स होस्टल, गृह निर्माण राज्यमंत्री भोयर की पहल

Pankaj Bhoyar: गृह निर्माण राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानपूर्ण जीवन के लिए प्रमुख शहरों में वर्किंग वुमेन्स होस्टल के लिए पहल की है।

आंचल लोखंडे

Wardha News: गृह निर्माण राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कामकाजी महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और अभिनव योजना की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख शहरों में वर्किंग वुमेन्स होस्टल और ओल्ड एज होम का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध कराना और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक तथा सुविधाजनक जीवन प्रदान करना है।

गुरुवार को उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि, सुविधाओं और निधि की योजना तैयार करने हेतु तत्काल शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान म्हाडा के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य अधिकारी दत्तात्रय नवले, उपमुख्य अधिकारी जयकुमार नामेवार और कार्यकारी अभियंता सुधाकर बाहेगव्हाणकर उपस्थित थे।

निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी

डॉ. भोयर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्रपति संभाजीनगर सहित राज्य के प्रमुख शहरों में इन सुविधाओं के निर्माण के लिए म्हाडा को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, उन्होंने निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले कंत्राटदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

सरकारी आय बढ़ाने हेतु परियोजनाओं में तेजी

गृह निर्माण राज्यमंत्री डॉ. भोयर ने म्हाडा के अधीन उपलब्ध भूमि, दुकानें, भूखंड और भवनों की जानकारी लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएं, जिससे सरकार की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि म्हाडा परियोजनाओं हेतु शीघ्र शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जाए। डॉ. भोयर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि वर्किंग वुमेन्स होस्टल और ओल्ड एज होम प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें, ताकि समाज के सभी लोगों को आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट