वर्धा न्यूज 
वर्धा

जलापूर्ति योजना: 209 करोड़ का प्रस्ताव, 2057 तक की जरूरतों का रखा ध्यान, जानें प्रमुख घटक

Water Supply Scheme in Wardha: वर्धा जिले में जलापूर्ति के लिए 209 करोड़ की योजना के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। इस योजना के अंतर्गत आने वाले 27 सालों तक पानी की आपूर्ति में बाधा नहीं आएगी।

प्रिया जैस

Wardha Latest News: वर्धा शहर और आसपास के गांवों में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और जल की मांग को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा एक नई और विस्तृत जलापूर्ति योजना तैयार की गई है। इस योजना अंतर्गत पिपरी (मेघे) सहित कुल 14 गांवों को शामिल किया गया है। योजना का कुल प्रस्तावित खर्च 209 करोड़ 65 लाख 87 हजार रुपये है, जिसे जल्द ही उच्चाधिकारियों को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

योजना के तहत नए से 205 किमी की वितरण व्यवस्था की जाएगी। इसमें पुरानी प्रादेशिक जलापूर्ति योजना के विभिन्न कामों की दुरुस्ती भी की जाएगी। नई जलापूर्ति योजना का नियोजन आगामी 30 वर्षों के लिए यानी 2057 तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है, जिससे भविष्य में जल संकट की स्थिति से बचा जा सके।

जलापूर्ति योजना के प्रस्ताव पर चर्चा

यह योजना विशेष रूप से वर्धा शहर व आसपास में बढ़ता नागरीकरण, शैक्षणिक संस्थानों की वृद्धि और लगभग 4.5 लाख की आबादी की दीर्घकालिक जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। हाल ही में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में नई जलापूर्ति योजना के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसमें राज्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले वर्षों में शहर सीमा के विस्तार और बढ़ती जनसंख्या सहित अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए उक्त योजना में आवश्यक उपाय किए जाएं।

योजना के मुख्य घटक इस प्रकार हैं

  • नई जलापूर्ति योजना के तहत येलाकेली स्थित पुराने हेडवर्क्स की दुरुस्ती और नवीन हेडवर्क्स का निर्माण।
  • हनुमान टेकड़ी स्थित पुराने जल शुद्धिकरण केंद्र की दुरुस्ती और नए जल शुद्धिकरण केंद्र का निर्माण।
  • इस नए जल शुद्धिकरण केंद्र की क्षमता 29 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) होगी।
  • सभी 14 गांवों में अलग अलग क्षमता के 14 नए जलकुंभ बनाए जाएंगे। कुल 205 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
  • इसके अलावा अन्य तकनीकी व सहायक कार्यों का प्रस्ताव भी इस योजना में सम्मिलित है।

जल्द वरिष्ठ स्तर पर भेजेंगे प्रस्ताव

पिपरी (मेघे) सहित 14 गांवों के लिए तैयार की गई विस्तृत जलापूर्ति योजना का प्रस्ताव उपविभागीय कार्यालय द्वारा विभागीय कार्यालय को प्राप्त हुआ है। सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

  • प्र.वा. बुरडे, कार्यकारी अभियंता, मजिप्रा, वर्धा

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन