वर्धा न्यूज 
वर्धा

वर्धा में जलसंकट से निपटने की तैयारी! 324 उपाय योजनाएं लागू, 302 गांवों में नल योजना सुधार

Wardha Water Supply Plan 2026: वर्धा जिले में जलसंकट से निपटने के लिए 27.77 करोड़ का मास्टरप्लान। 302 गांवों में 324 योजनाओं पर काम शुरू। नल जलापूर्ति और कुओं के गहरीकरण पर जोर।

प्रिया जैस

Tap Water Scheme Improvement Maharashtra: वर्धा जिले में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिप ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने नल जलापूर्ति योजना और उससे संबंधित सुधार कार्यों को प्राथमिकता दी है। कृति प्रारूप को मंजूरी मिलने के बाद अब इन कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखे जा रहे हैं।

प्रारूप के अनुसार, दो चरणों में जिले के कुल 302 गांवों में 324 उपाय योजनाओं पर जोर दिया जाएगा। इन परियोजनाओं पर अनुमानित खर्च लगभग 2777.05 लाख रुपये आंका गया है। आवश्यकता अनुसार कार्यों को क्रमबद्ध रूप से अंजाम दिया जाएगा। हाल ही में संबंधित विभाग ने नल जलापूर्ति योजना की 70 प्राथमिक उपाय योजनाओं के कार्यों का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा है।

प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद ही कार्य शुरू किए जाएंगे। गर्मियों में पानी की कमी की स्थिति से निपटने के लिए कृति प्रारूप तैयार किया गया है, जिसमें बोरवेल निर्माण, सार्वजनिक और निजी कुओं का गहराईकरण और नल योजना के विशेष सुधार कार्य शामिल हैं।

दो चरण में तैयार कृति प्रारुप

पहले चरण में 105 गांवों में 118 नल योजना सुधार कार्य शामिल हैं, जिन पर लगभग 1121.50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, दूसरे चरण में 197 गांवों में 206 उपाय योजनाओं पर काम किया जाएगा, जिन पर अनुमानित खर्च 1655.55 लाख रुपये बताया गया है। सभी कार्य आवश्यकता और प्राथमिकता के अनुसार किए जाएंगे।

कुछ हिस्सों में बनती है गंभीर स्थिति

वर्तमान में जिले के कुछ हिस्सों में मार्च माह में ही जलसंकट की स्थिति पैदा हो गई है। विशेषकर आष्टी, कारंजा घाडगे, आर्वी और हिंगनघाट तहसीलों के कुछ गांवों में अप्रैल तक स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से स्थायी उपाय करने और जलसंकट से राहत दिलाने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि नल जलापूर्ति योजना के सुधार कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि गर्मियों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके और ग्रामीणों को सहज जलापूर्ति मिल सके।

कीड़े-मकोड़ों से राहत और पक्के घर की सौगात, PM मोदी को यवतमाल के कृष्णा टेकाम ने सुनाई अपने नए घर की कहानी

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी