वर्धा मतदाता सूची (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

Wardha News: वर्धा में मतदाता सूची से 1.78 लाख नाम हटे, 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम सूची

Wardha SIR: वर्धा जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रारूप मतदाता सूची में 9 लाख 59 हजार 64 मतदाता शामिल थे।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • वर्धा जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में पहले दर्ज 11,37,242 मतदाताओं में से 1,78,131 नाम हटाए गए।

  • प्रारूप सूची में 9,59,064 मतदाता थे। 16,016 नए नाम जुड़ने के बाद संख्या 9,75,080 हो गई।

  • हटाए गए नामों में 10,303 अनुपस्थित, 95,119 स्थानांतरित, 24,773 दोहरी प्रविष्टि, 47,677 मृतक और 259 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे।

Wardha Voter List: वर्धा जिले में मतदाता सूची को पारदर्शी और अपडेट करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसके तहत जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में पहले दर्ज 11 लाख 37 हजार 242 मतदाताओं में से 1 लाख 78 हजार 131 नाम हटाए गए थे। प्रारूप मतदाता सूची में शामिल 9 लाख 59 हजार 64 मतदाताओं में अब तक केवल 16 हजार 16 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

इससे कुल मतदाताओं की संख्या 9 लाख 75 हजार 80 हो गई है। ऐसे में शेष 1 लाख 62 हजार 115 मतदाताओं का क्या होगा, यह सवाल उठ रहा है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 9 लाख 83 हजार 340 मतदाताओं के नामों का मिलान हुआ था, जबकि 1 लाख 53 हजार 902 नामों का मिलान बाकी था।

70 हजार मतदाताओं को नोटिस भेजे

इसके अलावा 1 लाख 63 हजार 766 नामों की सूची में त्रुटियां पाई गई थीं। सुधार प्रक्रिया के बाद प्रारूप सूची में 9 लाख 59 हजार 64 मतदाता शामिल किए गए। हटाए गए नामों में 10,303 अनुपस्थित, 95,119 स्थानांतरित, 24,773 दोहरी प्रविष्टि वाले, 47,677 मृतक और 259 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे।

संबंधित मतदाताओं को नाम दोबारा शामिल कराने का अवसर दिया गया। इसके लिए करीब 70 हजार मतदाताओं को नोटिस भेजे गए। बाद में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर आवश्यक दस्तावेज जुटाने और नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की।

30 नवंबर को घोषित होगी अंतिम सूची

एसआईआर के तहत अपडेट की गई मतदाता सूची पहले 4 नवंबर को घोषित होनी थी। बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 16 नवंबर और अब 30 नवंबर निर्धारित की गई है। मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 13 नवंबर है। प्राप्त मामलों का निपटारा 25 नवंबर तक किया जाएगा।

प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने अपील की है कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से छूट गए हैं, वे नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरें। वहीं, मतदाता सूची में दर्ज नाम या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं। अंतिम सूची में कितने नाम बढ़ते या घटते हैं, इस पर राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है।

झुंझुनूं में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना के लिए बनेंगे 8 आधुनिक युद्धपोत; 53,866 करोड़ को मिली मंजूरी

सुनेत्रा पवार के बिना NCP के 6 बड़े नेताओं ने अमित शाह से की मुलाकात, इधर डिप्टी सीएम ने मुंबई में बुलाई बैठक

Cyclone Murasu का असर: विजयवाड़ा से IndiGo की 10 उड़ानें रद्द, चेन्नई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

पंजाब में AAP के तीन विधायकों ने क्यों छोड़ी पार्टी? विधानसभा चुनाव से पहले BJP में हुए शामिल