Highlights:
वर्धा जिले के तलेगांव (शा.पं.) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी ने महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया।
आरोपी कदीर अली रज्जाक अली को पुलिस स्वास्थ्य जांच के लिए पीएचसी लेकर पहुंची थी। उसके साथ दो पुलिसकर्मी और तीन होमगार्ड मौजूद थे।
मेडिकल के बाद दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय आरोपी ने कथित तौर पर गालीगलौज की और महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया।
Wardha Police Investigation: वर्धा जिले के आष्टी-शहीद तहसील के तलेगांव (शा.पं.) पीएचसी में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे आरोपी ने महिला डॉक्टर पर ही अचानक हमला कर दिया। उक्त घटना बुधवार की शाम प्रकाश में आते ही हलचल मच गई। उल्लेखनिय यह आरोपी द्वारा महिला डॉक्टर पर हमला हुआ उस समय पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। परिणामवश इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। घटना के निषेध में स्वास्थ्य कर्मियों ने आंदोलन कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार तलेगांव-शापं पुलिस कदीर अली रज्जाक अली इस आरोपी को स्वास्थ्य जांच के लिए पीएचसी में लेकर पहुंची। वहां महिला वैद्यकीय अधिकारी ड्यूटी पर थी। आरोपी के साथ दो पुलिस व तीन होमागर्ड मौजूद थे, मेडिकल के बाद कागजाद पर हस्ताक्षर करते ही आरोपी ने गालीगलौज करते हुए महिला डॉक्टर पर तमाचा जड़ दिया। यह घटना सामने आते ही वहां मौजूद कर्मचारी ने आरोपी को पकड़कर बाहर ले गया आरोपी नशे में धुत था। यह संपूर्ण घटनाक्रम कैबीन में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है।
खबर फैलते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने पीएचसी में इकट्ठा होकर इसका निषेध जताया, पश्चात तलेगांव थाने में दस्तक देते हुए ठिय्या आंदोलन किया। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस की मौजूदगी में आरोपी की महिला डॉक्टर पर हमला करने की हीम्मत कैसे हुई, यह सवाल उपस्थित हो रहा है। वहां मौजूद पुलिसकर्मी की लापरवाही उजागर होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग हो रही है। इस घटना के निषेध में गुरुवार, 22 अक्टूबर को महाराष्ट्र राज्य वैद्यकीय अधिकारी महासंघ ने जिलाधिकारी, पुलिस
यह संपूर्ण घटनाक्रम महिला डॉक्टर के कैबीन में लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हुआ है। महिला डॉक्टर आरोपी से कागजाद पर हस्ताक्षर करने के लिए कहती है। आरोपी गालीगलौज करते नजर आता है। पश्चात वहां कुर्सी पर मौजूद पुलिस कर्मी बाहर जाते ही आरोपी महिला डॉक्टर को तमाचा मारते दिखाई दिया उस समय भीतर एक होमगार्ड मौजूद था।
जबकि अन्य कर्मी कैबीन के बाहर खड़े थे आरोपी कदीर अली रज्जाक अली ने नशे की हालत में किसी पर ब्लेड से हमला किया था। इसी मामले में उसे मेडिकल जांच के लिए पीएचसी में लाया गया था। फिलहाल प्रकरण में तलेगांव शापं पुलिस आगे की जांच कर ही है।
पुलिस कदीर अली रज्जाक अली इस आरोपी को स्वास्थ्य जांच के लिए पीएचसी में लेकर पहुंची। वहां महिला वैद्यकीय अधिकारी ड्यूटी पर थी। आरोपी के साथ दो पुलिस व तीन होमागर्ड मौजूद थे। मेडिकल के बाद कागजाद पर हस्ताक्षर करते ही आरोपी ने गालीगलौज करते हुए महिला डॉक्टर पर तमाचा जड़ दिया, यह घटना सामने आते ही वहां मौजूद कर्मचारी ने आरोपी को पकड़कर बाहर ले गया।
आरोपी नशे में धुत था। यह संपूर्ण घटनाक्रम कैबीन में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। खबर फैलते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने पीएचसी में इकट्ठा होकर इसका निषेध जताया, पश्चात तलेगांव थाने में दस्तक देते हुए ठिय्या आंदोलन किया।
महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी की महिला डॉक्टर पर हमला करने की हीम्मत कैसे हुई, यह सवाल उपस्थित हो रहा है। वहां मौजूद पुलिसकर्मी की लापरवाही उजागर होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग हो रही है।
इस घटना के निषेध में गुरुवार, 22 अक्टूबर को महाराष्ट्र राज्य वैद्यकीय अधिकारी महासंघ ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जिप के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा है। काली रिबीन लगाकर निषेध जताया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं की गई तो तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी निवेदन में दी गई है।