अकोला में महाराष्ट्र बंद के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज

Police Assault Case: अकोला में महाराष्ट्र बंद के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट, गालीगलौज और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
akola police assault maharashtra bandh government duty obstruction
पुलिस कर्मी से मारपीट- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Akola Khadan Police Station: महाराष्ट्र बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में खदान पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना संत तुकाराम चौक पर हुई। जानकारी के अनुसार, पुलिस हेड कांस्टेबल नीलेश तिरपुडे अन्य पुलिस कर्मियों के साथ महाराष्ट्र बंद के मद्देनजर संत तुकाराम चौक पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे।

इस बीच देर शाम एक महिला अपनी बेटी के साथ मोपेड से वहां पहुंची। उसी दौरान मोटरसाइकिल से आए प्रशांत इंगले, निवासी मलकापुर अकोला, ने कथित रूप से महिला की दोपहिया वाहन की चाबी निकाल ली। महिला द्वारा पुलिस से सहायता मांगने पर हेड कांस्टेबल तिरपुडे ने प्रशांत इंगले से चाबी वापस करने को कहा। आरोप है कि इस पर आरोपी भड़क गया और पुलिस कर्मी को धमकी देते हुए कहा कि, वह उन्हें तत्काल निलंबित करा सकता है।

महिला की मदद करना पड़ा भारी

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने इसके बाद हेड कांस्टेबल तिरपुडे के साथ गालीगलौज की और उनके साथ मारपीट भी की, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घटना के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस सिपाही सिद्धांत गवई तथा आसपास के नागरिकों और दुकानदारों ने बीचबचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस कर्मी से मारपीट करने वाले पर कार्रवाई

सूचना मिलने पर खदान पुलिस थाने का दल मौके पर पहुंचा और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गया। प्रशांत इंगले के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज, धमकी देने और मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत खदान पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com