स्कूल स्टूडेंट्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया) 
वर्धा

वर्धा में 88 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 95% स्कूलों तक पहुंचा पाठ्यपुस्तकों का वितरण

Free Textbook Distribution: वर्धा में 30 जून से नया शैक्षणिक सत्र 'प्रवेशोत्सव' से शुरू होगा। शिक्षा विभाग 95% स्कूलों में 4.63 लाख मुफ्त किताबें पहुंचा चुका है, जिससे 88,512 छात्रों को लाभ मिलेगा।

केतकी मोडक

Wardha School Free Textbook Distribution: वर्धा जिले में 30 जून से शुरू हीने वाले शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियां शिक्षा विभाग ने तेज कर दी हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरकारी एवं अनुदानित स्कूलों के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाएगा, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले के कक्षा 1 से हवीं तक के 88 हजार 512 विद्यार्थियों को कुल 4 लाख 63 हजार 135 पुस्तकें वितरित की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार, विद्यार्थियों को सत्र के पहले ही दिन पुस्तकें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 95 प्रतिशत स्कूलों तक किताबों का वितरण पूरा कर लिया गया है। वर्धा जिले में जिला परिषद, नगर परिषद तथा निजी अनुदानित विद्यालयों सहित कुल 950 स्कूल हैं, जहां कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को सरकार की ओर से निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान की जाती हैं। एमपीएसपी द्वारा स्वीकृत मांग के अनुसार शिक्षा विभाग को 4 लाख 63 हजार 135 पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं।

सभी आठ पंचायत समिति स्तरों से पुस्तकों का वितरण संबंधित स्कूलों तक किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए मराठी, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू माध्यम की नई किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में वर्धा परिषद और नगर परिषद के स्कूलों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को पहले दिन ही शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रवेशोत्सव से होगी नए सत्र की शुरुआत

इस वर्ष 30 जून से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ प्रवेशोत्सव के साथ किया जाएगा। पहले दिन विद्यार्थियों को गणवेश और पाठ्यपुस्तके वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक नियोजन किया जा चुका है तथा सभी स्कूलों में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। विभाग के अनुसार, मांग के अनुरूप सभी पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं और अधिकांश स्कूलों तक पहुंचा दी गई हैं, जिनका वितरण सत्र के पहले दिन किया जाएगा।

पंस निहाय विद्यार्थी संख्या और किताबें

क्षेत्र / श्रेणी विद्यार्थियों की संख्या किताबों की संख्या
पेस 20,031 1,05,416
देवली 11,603 59,271
सेतू 10,420 54,688
हिंगनघाट 15,603 81,372
आधी 11,109 58,198
(अनिर्दिष्ट) 5,736 29,656
कारजा 6,164 32,542
समुद्रपुर 7,846 41,992
कुल : 88,512 4,63,135

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z