वर्धा लोक निर्माण विभाग- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में लोक निर्माण विभाग विवाद गहराया, वायरल ऑडियो को लेकर अभियंता ने पुलिस में दी शिकायत

Viral Audio Case : वर्धा लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले ने ठेकेदार राजेश मेश्राम के खिलाफ सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल कर छवि खराब करने का आरोप लगाए।

आंचल लोखंडे

Wardha PWD Case: वर्धा लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पर ठेकेदार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले ने शहर पुलिस थाने में शासकीय ठेकेदार राजेश मेश्राम के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार ने उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल की है। कार्यकारी अभियंता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में शहर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले शासकीय ठेकेदार राजेश मेश्राम ने कार्यकारी अभियंता पर निर्माण कार्यों के बिल रोकने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकारी अभियंता पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले ने छवि खराब करने का लगाया आरोप

इसी दौरान कार्यकारी अभियंता के संदर्भ में एक कथित ऑडियो क्लिप व्हाट्सएप, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई, जिससे लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले ने इसे अपनी छवि खराब करने का प्रयास बताते हुए ठेकेदार के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नज़र है।

सभी आरोप निराधार हैं: एकनाथ टिकले

कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले ने कहा कि ठेकेदार द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है। वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग में ठेकेदार किसी 'मैडम' से बातचीत का उत्लेख करते हुए मेरा नाम लेकर गंभीर आरोप लगा रहा है, जबकि उनकी ठेकेदार से इस विषय में कोई बातचीत ही नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से यह ऑडियो वायरल किया गया है, उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां