वर्धा पुलिस (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

वर्धा में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का विशेष अभियान, NDPS और स्ट्रीट क्राइम पर रहेगी नजर

Wardha Police Review Meeting: वर्धा जिले में अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने 12 नवंबर को साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • वर्धा एसपी सौरभ कुमार अग्रवाल ने 12 नवंबर को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली।

  • NDPS मामलों, शराबबंदी कानून के उल्लंघन और अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश।

  • चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी, जबरन चोरी और स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस रहेगी सक्रिय।

Wardha Crime Control: वर्धा जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 12 नवंबर को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे की प्रमुख उपस्थिति में हुई इस बैठक में अपराध नियंत्रण, अवैध कारोबार, मानव तस्करी, बीट पुलिसिंग और समृद्धि महामार्ग की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में एसपी अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहकर नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आदतन अपराधियों, अवैध धंधों और गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए कठोर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यप्रणाली के माध्यम से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की ओर से मानव तस्करी, बाल अपराधों तथा बच्चों से संबंधित मामलों की जांच के संबंध में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई।

बीट पुलिसिंग व्यवस्था में होगा सुधार

बीट रिफॉर्म पुलिसिंग के संबंध में वर्धा के पुलिस निरीक्षक ने प्रस्तुतीकरण किया। भविष्य में नई बीट व्यवस्था लागू करने, पुलिस चौकियां शुरू करने तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय करने को लेकर एसपी ने सभी थानेदारों एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।

NDPS व स्ट्रीट क्राइम पर विशेष अभियान

स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक ने एनडीपीएस मामलों और पुलिस कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की। एसपी ने एनडीपीएस मामलों की प्रभावी जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शराबबंदी कानून, अवैध धंधों, चेन स्नैचिंग, जबरन चोरी, वाहन चोरी और स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाने के साथ फरार एवं वांछित आरोपियों की तलाश के लिए विशेष मुहिम चलाने को कहा।

समृद्धि महामार्ग पर लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता

समृद्धि महामार्ग पर अपराधों की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बीट का विभाजन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और नियमित रूप से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिले के सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी, पुलिस थानों के प्रभारी, स्थानीय अपराध शाखा, साइबर पुलिस थाना, विशेष शाखा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रेहान वाड्रा से है खास रिश्ता

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस

SIR में नाम कटा तो CJP उठाएगी आवाज, प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान