वर्धा पुलिस की कार्रवाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

वर्धा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नवरात्रोत्सव से पहले 48 आपराधिक प्रवृत्ति के लोग तड़ीपार

Wardha Police Action: वर्धा शहर पुलिस ने नवरात्रोत्सव और विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 48 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को तड़ीपार किया है।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • वर्धा शहर पुलिस ने नवरात्रोत्सव और विसर्जन के दौरान शांति बनाए रखने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 48 लोगों के खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई की।

  • पुलिस के अनुसार, संबंधित लोगों के शहर और आसपास के क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

  • पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण शाखा ने सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया।

48 Criminals Externed In Wardha: नवरात्रोत्सव के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वर्धा शहर पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

शहर की शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वाले तथा आपराधिक पृष्ठभूमि के 48 लोगों को तड़ीपार किया गया है। साथ ही, विसर्जन अवधि के दौरान उन्हें शहर और आसपास के क्षेत्र में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

नागरिकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता

वर्धा शहर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवरात्रोत्सव शांतिपूर्ण एवं निर्भय वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष अभियान चलाया।

शहर में सामाजिक शांति, सार्वजनिक व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत तड़ीपार के प्रस्ताव उपविभागीय अधिकारी, वर्धा के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे।

सुरक्षित वातावरण में उत्सव

इन प्रस्तावों पर लगातार प्रयास के बाद संबंधित 48 लोगों को तड़ीपार करने की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य नवरात्रोत्सव और विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण में उत्सव मनाने का अवसर उपलब्ध कराना है।

कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

वर्धा शहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नवरात्रोत्सव हो या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम, शांति भंग करने और कानून-व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से निर्भय होकर उत्सव मनाने की अपील की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, एएसपी सदाशिव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील महाडिक तथा पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर के मार्गदर्शन में डीबी दल के पुलिस उपनिरीक्षक शरद गायकवाड, पुलिस कर्मी राजेंद्र हाडके, विवेक बन्सोड, प्रशांत वंजारी, महेंद्र पाटील, सुहास चांदोरे सहित अन्य कर्मचारियों ने की।

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा