एमडी तस्कर गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

हिंगनघाट में एमडी ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

MD Drug Racket in Hinganghat: हिंगनघाट में पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ किया। तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार। 10 लाख से अधिक का माल जब्त। जांच जारी है।

प्रिया जैस

Hinganghat News: स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने हिंगनघाट थाना क्षेत्र के भवानी माता मंदिर समीप एमडी तस्करी का भंडाफोड़ किया। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया तो दो फरार बताए गए। आरोपियों से एमडी पाउडर व वाहन समेत कुल 10 लाख 28 हजार 120 रुपयों का माल बरामद करने की जानकारी है। हिंगनघाट के येनोरा मार्ग पर एमडी पाउडर की तस्करी होने की भनक लगी।

इसके आधार पर एलसीबी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से संत कबीर वार्ड निवासी अक्षय विनोद डेहणे (29), सुजीत अशोक गावंडे (23) व शास्त्री वार्ड निवासी मोहन हरिभाऊ टिचकुले (24) को हिरासत में लिया गया। जबकि निखिल रामनवार व स्वप्निल शर्मा दोनों फरार होने में सफल रहे।

लाखों का माल बरामद

इस कार्रवाई को 14 अक्टूबर की देर रात अंजाम दिया गया। आरोपियों से पांच छोटे पाऊच में एमडी (मैफेड्रोन) 8.53 ग्राम पाउडर, मोबाइल व आलीशान कार क्रमांक एमएच 43 एएल 9294 समेत कुल 10 लाख 42 हजार 120 रुपयों का माल बरामद किया गया। तीनों ने उक्त ड्रग्स निखिल व स्वप्निल से खरीदने की बात कबूल की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एसपी और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्रवाई

कार्रवाई एसपी अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एलसीबी प्रमुख विनोद चौधरी के निर्देश पर पीएसआई सलाम कुरेशी, कर्मी मनोज राऊत, अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोळकर, महादेव सानप, पवन पन्नासे, रवि पुरोहित, अक्षय राऊत, अभिषेक नाईक, विनोद कापसे व अखिल इंगले ने की।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी