Free Educational Materials (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल

Educational Material Distribution: वर्धा में नवक्षितिज चैरिटेबल ट्रस्ट की शाखा द्वारा जरूरतमंद और आदिवासी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आंचल लोखंडे

Wardha Navkshitij Charitable Trust: नवक्षितिज चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की वर्धा शाखा द्वारा महादेव मंदिर सभागार में जरूरतमंद स्कूली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को अतिथियों ने शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम के उद्घाटक एवं नवक्षितिज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमरे ने कहा कि जरूरतमंद एवं आदिवासी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। दूरदराज़ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, उनके सर्वांगीण विकास को गति देना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

नवक्षितिज ट्रस्ट ने बढ़ाया शिक्षा का हाथ

अध्यक्षता नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल ने की। मुख्य अतिथियों में ऑल इंडिया शास्त्री सोशल फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इमरान राही, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के सहायक अधिकारी शैलेन्द्र खडसे, नगरसेवक अभिषेक त्रिवेदी, नगरसेविका मोहिनी आडे, पूर्व नगरसेवक शरद आडे, प्रफुल गेडाम, वैशाली सिडाम, नरेश कुमरे, धर्मदेव कुमरे, मुकूंद मसराम, मोहन मसराम, वरिष्ठ समाजसेवी राजू लभाने उपस्थित थे।

जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी सामग्री

प्रस्तावना राहुल कोहचड़े ने एवं संचालन पल्लवी कुमरे ने किया। आभार थेमसिंग कोहचड़े ने माना। सफलता हेतू नरेश कुमरे, प्रवीण आडे, मनोज सिडाम, भूषण कुमरे, नवीन टेकाम, पल्लवी कुमरे, मुरलीधर कुमरे, साजन कोडापे, संजय आत्राम, पवन कोहचड़े, अक्षय सिडाम, अमीर आत्राम ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

अपने संबोधन में सुधीर पांगुल ने कहा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बच्चों की शैक्षणिक सामग्री खरीदना कठिन होता है। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं द्वारा की गई यह पहल अभिभावकों के आर्थिक बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा