वर्धा में डेंगू का प्रकोप (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

वर्धा के कुटकी गांव में डेंगू का कहर, 15 मरीज मिले; 11 वर्षीय बालिका की मौत

Wardha Dengue Outbreak:वर्धा जिले की हिंगनघाट तहसील के कुटकी गांव में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गांव में अब तक 15 मरीज मिलने की जानकारी है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • वर्धा जिले की हिंगनघाट तहसील के कुटकी गांव में अब तक डेंगू के 15 मरीज मिलने की जानकारी सामने आई है।

  • डेंगू से संक्रमित एक 11 वर्षीय बालिका ने करीब 8 से 10 दिन पहले सेवाग्राम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

  • संक्रमित मरीजों में आठ माह का शिशु, छह वर्षीय बालिका, 11 वर्षीय बच्चा और चार वर्षीय बालक भी शामिल हैं।

Wardha Health Department: हिंगनघाट तहसील के मैं डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। गांव में अब तक डेंगू के 15 मरीज सामने आने की जानकारी है। इनमें एक 11 वर्षीय बालिका की मौत हो चुकी है। बालिका ने करीब आठ से दस दिन पहले सेवाग्राम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव में भय और चिंता का माहौल है।

कुटकी गांव में डेंगू ने मिली जानकारी के अनुसार, डेंगू से प्रभावित मरीजों में आठ माह का एक शिशु, छह वर्षीय बालिका, 11 वर्षीय बच्चा तथा चार वर्षीय बालक भी शामिल हैं। कुछ मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी है। गांव में स्वास्थ्य संकट इतना गंभीर होने के बावजूद कोई विधायक, सांसद अथवा विपक्षी नेता हालात का जायजा लेने नहीं पहुंचा, ऐसी नाराजगी ग्रामीणों ने व्यक्त की है।

ग्रामीणों में डर का माहौल

चुनाव के समय वोट मांगने के लिए गांव-गांव पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि संकट की घड़ी में कहां गायब हो गए, ऐसा सवाल ग्रामीण उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निजी अस्पतालों में उपचार का खर्च 50 से 60 हजार रुपए तक पहुंच रहा है। गरीब परिवार इतनी बड़ी रकम कहां से लाएं? ऐसे में सरकारी स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। दिन ब दिन स्थिति गंभीर बनते जा रही है। परिणाम वश ग्रामीणों में डर का माहौल बना है।

प्रशासन से उपायोजना की मांग

ग्रामीणों ने स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन से गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, डेंगू नियंत्रण के लिए गांव के प्रत्येक इलाकों में कीटनाशक का छिड़कांव, गांव में निरंतर स्वच्छता अभियान आयोजित करने और घर-घर स्वास्थ्य जांच कराने की मांग की है।

गांव में इन दिनों 15 मरीज मिलने और एक बालिका की मौत के बाद भी प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि कब जागेंगे, यह सवाल गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसलिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को गंभीरता से लेकर तत्काल उपाययोजना कर नागरिकों का इस बीमारी से छुटकार देन की मांग गांव के नागरिकों द्वारा की जा रही है।

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल