बोरगांव में कचरे का ढेर (फोटो नवभारत) 
वर्धा

वर्धा के बोरगांव में अवैध डंपिंग यार्ड बना मुसीबत, स्वास्थ्य संकट गहराया, लोग परेशान

Wardha News: वर्धा के बोरगांव मार्ग पर अवैध डंपिंग यार्ड से फैली गंदगी से नागरिक परेशान है। दुर्गंध, जलजमाव और मच्छरों से स्वास्थ्य संकट गहराया जा रहा है। लोगों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

आकाश मसने

Wardha Ddumping Yard News: वर्धा के सिद्धार्थनगर (बोरगांव) मार्ग पर अवैध रूप से डंपिंग यार्ड तैयार होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोरगांव (मेघे) स्थित इस मार्ग पर दोनों छोर से गंदगी का साम्राज्य फैल गया है, जिससे न केवल मार्ग की सुंदरता में बाधा आई है, बल्कि नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है।

यह डंपिंग यार्ड अवैध रूप से तैयार किया गया है, जहां पर बिना किसी प्रकार की उचित प्रक्रिया के कचरा सीधे लाकर डाला जा रहा है। बोरगांव (मेघे) ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित इस स्थान पर कचरे का ढेर इस कदर बढ़ चुका है कि इस स्थान पर सर्वत्र सिर्फ गंदगी ही गंदगी दिखाई देती है। ऐसा लगता है कि इस क्षेत्र में पर्यावरणीय असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि नागरिकों के जीवन को भी कठिन बना रहा है।

लगातार बढ़ रहा कचरे का ढेर

समय के साथ इस कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है और नागरिकों का आरोप है कि संबंधित प्रशासन या स्थानीय प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, लेकिन कचरे के ढेर के कारण उन्हें न केवल दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, बल्कि इस क्षेत्र में साफ-सफाई की भारी कमी देखी जा रही है।

स्थानीय निवासी यह भी कहते हैं कि इस अवैध डंपिंग यार्ड के कारण पानी की निकासी में भी दिक्कत हो रही है, जिससे बारिश के मौसम में और अधिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कचरे के ढेर के साथ-साथ गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है, जो स्वास्थ्य संबंधी खतरों को बढ़ा सकता है।

कचरा फेंकना बंद करने उपाययोजना जरूरी

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने और कचरे की उचित निपटान प्रक्रिया सुनिश्चित करने की अपील की है। इसके अलावा, नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को इस मार्ग पर अवैध डंपिंग यार्ड की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि आने वाले समय में यहां की सफाई व्यवस्था सुधर सके और स्थानीय लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन