पालकमंत्री पंकज भोयर (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

किसानों की हर समस्या में साथ खड़ी है सरकार, पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने दिया भरोसा

Baliraja Farmers Diwali Meet: वर्धा जिले के सालोड में आयोजित बलिराजा किसान दीपावली मिलन समारोह में पालकमंत्री पंकज भोयर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

  • प्राकृतिक आपदाओं और बदलते मौसम से होने वाले नुकसान का धैर्यपूर्वक मुकाबला करने तथा आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया गया।

  • दीपावली की पूर्व संध्या पर सालोड (हिरापुर) में बलिराजा किसान दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए।

Wardha Farmers: प्राकृतिक आपदाओं और बदलते मौसम के कारण खेती के सामने नई-नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। इसके बावजूद किसानों को इन संकटों से घबराने के बजाय धैर्य और सामूहिक प्रयासों के साथ मुकाबला करना चाहिए, संकटों से बाहर निकलने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। किसानों की हर समस्या में सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन प्रतिबद्ध है।

यह आश्वासन पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने दिया। दीपावली की पूर्व संध्या पर सालोड (हिरापुर) में आयोजित बलिराजा किसान दीपावली मिलन समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामदास तडस, सुनील गफाट, सरपंच अमोल कन्नाके, उपसरपंच आशिष कुचेवार, युवा किसान एवं उद्यमी राहुल वांदिले, पृथ्वीराज शिंदे सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।

आधुनिक खेती अपनानी चाहिए: भोयर

पालकमंत्री डॉ. भोयर ने कहा कि किसान पूरे साल खेतों में कड़ी मेहनत करता है, लेकिन प्रकृति की अनिश्चितता के कारण कई बार फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इससे किसान आर्थिक संकट में घिर जाता है। ऐसी स्थिति में किसानों को निराश होने के बजाय उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाते हुए आधुनिक खेती अपनानी चाहिए।

किसानों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल ऋण और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में जिला बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका है। आर्थिक संकट से जूझ रही वर्धा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक को दोबारा मुख्यधारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया गया था।

खेती के साथ पूरक व्यवसाय अपनाए किसान : तडस

पूर्व सांसद रामदास तडस ने कहा कि किसानों को सक्षम बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं और उपक्रमों के माध्यम से प्रयास कर रही है। किसानों को केवल एक फसल पर निर्भर रहने के बजाय खेती के साथ पूरक व्यवसायों को भी अपनाना चाहिए। दुग्ध व्यवसाय, पशुपालन सहित अन्य व्यवसायों के माध्यम से आय के स्रोत बढ़ाने का आह्वान उन्होंने किया। दीपावली के अवसर पर सालोड के किसान और ग्रामीण एक साथ आकर संवाद कर रहे हैं, यह प्रसन्नता की बात है।

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया