Woman Suicide (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में नवविवाहिता की संदिग्ध आत्महत्या, पति समेत 8 ससुराल वालों पर मामला दर्ज

Ganeshpur Suicide Case: वर्धा जिले के सेलू तहसील के गणेशपुर गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति सहित आठ ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आंचल लोखंडे

Wardha Crime News: वर्धा जिले के सेलू तहसील अंतर्गत गणेशपुर गांव में कथित पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान एक 22 वर्षीय नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर सिंदी पुलिस ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रोशनी विनोद मोहिते (22) का विवाह 27 मार्च 2024 को विनोद मोहिते से हुआ था, जो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के कुछ समय बाद से पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य उस पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। साथ ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

वर्धा के सेलू में नवविवाहिता की मौत

आरोप है कि तबीयत खराब होने के बावजूद उससे घर और खेत का काम कराया जाता था तथा पति से बातचीत करने में भी बाधाएं उत्पन्न की जाती थीं। परिजनों के अनुसार, 10 जुलाई की रात मृतका के ससुर ने फोन कर उसे घर ले जाने की बात कही थी। इसके अगले दिन 11 जुलाई की शाम फिर सूचना मिली कि उसकी तबीयत गंभीर है।

5 लाख रुपये की मांग का आरोप, 8 आरोपी नामजद

कुछ देर बाद परिजनों को उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई। इस मामले में सिंदी पुलिस ने पति विनोद मोहिते, ससुर अंबादास मोहिते, सास कुसुम मोहिते, देवर सुनील मोहिते सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

5 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस निरीक्षक नरेंद्र निस्वादे के मार्गदर्शन में मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, पांच आरोपियों ने सेलू पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना