देवेंद्र फडणवीस वर्धा (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

वैनगंगा और नलगंगा परियोजना से समृद्ध होगा विदर्भ, सीएम फडणवीस ने वर्धा में जताया विश्वास

Wainganga Nalganga Project: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्धा में दिवाली से पहले किसानों के खातों में 5,000 रुपए की सहायता जमा करने की जानकारी दी।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवाली से पहले किसानों के खातों में 5,000 रुपए की सहायता राशि जमा करने की जानकारी दी।

  • वैनगंगा-नलगंगा परियोजना के माध्यम से विदर्भ में सिंचाई, उद्योगों और पेयजल के लिए पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य बताया।

  • परियोजना से करीब 500 किलोमीटर की नई नदी के निर्माण का दावा किया गया।

Wardha Industrial Investment: वैनगंगा-नलगंगा परियोजना से विदर्भ सुजलाम सुफलाम होगा। वर्धा जिले के प्रत्येक गांव तक सिंचाई के साथ उद्योगों और पेयजल के लिए पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, जिले में बड़े पैमाने पर निवेश के माध्यम से औद्योगीकरण को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।

दिवाली से पहले किसानों के खातों में 5 हजार रुपए की सहायता राशि जमा की जाएगी ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी। नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधाकर कोहले के प्रचारार्थ शनिवार को शहर के अनेकांत स्वाध्याय मंदिर में आयोजित संवाद बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोल रहे थे।

देवेंद्र फडणवीस वर्धा

निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

इस अवसर पर पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, विधायक समीर कुणावार, राजेश बकाणे, सुमित वानखेडे, पूर्व विधायक सागर मेघे, संजय भेंडे, पूर्व सांसद रामदास तडस, सुरेश वाघमारे, पूर्व विधायक अनिल सोले, नागो गाणार, जिलाध्यक्ष संजय गाते, सुधीर कोठारी, राजेश सराफ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा पिछले 50 वर्षों से जीत हासिल करती रही है।

हालांकि, पिछले चुनाव में कोरोना सहित अन्य कारणों से पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा। इस हार से सीख मिली है। अब अधूरे प्रयासों को पूरा करते हुए प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को निभानी होगी। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की तुलना में भाजपा एवं सहयोगी दलों ने इस बार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाताओं का पंजीयन कराया है

गड़चिरोली स्टील हब, वर्धा में निवेश को गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़चिरोली देश का स्टील हब बन रहा है, जबकि वर्धा जिले में भी औद्योगिकीकरण की शुरुआत हो चुकी है, यहां बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वैनगंगा नलगंगा परियोजना के माध्यम से विदर्भ के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस परियोजना से करीब 500 किलोमीटर की नई नदी का निर्माण होगा और क्षेत्र में सिंचाई, उद्योग तथा पेयजल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के नेतृत्व में राज्य सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है।

रोगियों के प्रति जिम्मेदारी की भावना जरूरी

चिकित्सा क्षेत्र की प्रत्येक शाखा में नए अनुसंधान की नितांत आवश्यकता है। आज देश मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की चुनौती का सामना कर रहा है। इन गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अनुसंधान के माध्यम से प्रतिबंधात्मक उपाय विकसित करना समय की मांग है। वर्तमान तकनीकी युग में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) जीवन के हर क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी है।

चिकित्सा क्षेत्र में मूलभूत अनुसंधान और नवाचार को एआई के उपयोग से नई गति मिल सकती है, हालांकि इसके साथ ही रोगियों के प्रति करुणाभाव और जिम्मेदारी की भावना बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। यह प्रतिपादन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। वे 17 अक्टूबर को सावंगी (मेघे) स्थित अदानी उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (अभिमत विश्वविद्यालय) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

औद्योगिकीकरण को मिलेगी गति

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रीति अदानी, पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, कुलगुरु डॉ. ललित वाघमारे, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष अभिजात सेठ तथा संस्थान के संचालक सागर मेधे प्रमुखता से उपस्थित थे। समारोह में विभिन्न चिकित्सा शाखाओं के 123 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि, 123 स्वर्ण पदक, सात रजत पदक और 13 अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा 2,320 विद्यार्थियों को पदवी प्रदान की गई।

Kolkata Puja Stampede Live:कोलकाता पुलिस ने बोबाजार इलाके में निषेधाज्ञा लागू की, पीड़ितों से मिलेंगे अमित शाह

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात